Agra News : रेलमंत्री ने कहा- इंफ्रास्ट्रक्चर और यात्रियों की सुविधाओं पर फोकस, कवच पर दुनिया की नजर

रेलमंत्री ने कहा- इंफ्रास्ट्रक्चर और यात्रियों की सुविधाओं पर फोकस, कवच पर दुनिया की नजर
UPT | देशभर की मीडिया को वर्चुअली संबोधित करते रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव।

Jul 24, 2024 19:24

रेल मंत्रालय ने पिछले 10 वर्षों में अभूतपूर्व रूप से मूलभूत ढांचे को बदलने का प्रयास किया है। रेलवे ने पिछले 10 वर्षों के अंदर जहां यात्री सुविधाओं को बढ़ाने का काम किया है, वहीं उनकी सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता...

Jul 24, 2024 19:24

Short Highlights
  • पिछले 10 वर्षों में 85% रेल फ्रैक्चर में कमी आई है
  • पिछले 10 साल में 60% रेल दुर्घटनाओं में कमी आई है
  • रेलवे यात्रियों की सुविधाओं एवं उनकी सुरक्षा पर अभूतपूर्व काम कर रहा है। 
  • जल्द ही 10 हजार रेल इंजनों में लगाया जाएगा लेटेस्ट 4.0 कवच डिवाइस
Agra News : रेल मंत्रालय ने पिछले 10 वर्षों में अभूतपूर्व रूप से मूलभूत ढांचे को बदलने का प्रयास किया है। रेलवे ने पिछले 10 वर्षों के अंदर जहां यात्री सुविधाओं को बढ़ाने का काम किया है, वहीं उनकी सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता भी जताई है। यूपीए के शासनकाल में 10,109 करोड़ रुपये आवंटित किए जाते थे। वहीं, वर्तमान में मोदी सरकार में पिछले 10 वर्षों में अनुमानतन 19,848 करोड़ आवंटित किए जाते हैं। इतनी बढ़ी हुई राशि से साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि केंद्र सरकार रेलवे के इंफ्रास्ट्रक्चर एवं यात्री सुविधाओं को बढ़ाने के लिए अपनी प्रतिबद्धता जता रही है। यह कहना था देश के रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का। रेल मंत्री मीडिया से मुखातिब हो रहे थे। 

यूपी में ये हुए बदलाव
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से देशभर के मीडिया से मुखातिब हुए। उन्होंने कहा कि भारतीय रेलवे ने पिछले 10 सालों में रिकॉर्ड परिवर्तन किया है। आज हम यात्रियों की सुरक्षा के प्रति जहां प्रतिबद्ध हैं, वहीं रेलवे के इंफ्रास्ट्रक्चर को आगे बढ़ाने के लिए लगातार दिन-रात काम कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने उत्तर प्रदेश पर विशेष ध्यान केंद्रित करते हुए कहा कि पिछले 10 सालों के अंदर उत्तर प्रदेश में शत-प्रतिशत रेलवे को इलेक्ट्रॉनिक मोड पर लाकर खड़ा कर दिया है। 

10 हजार इंजन में कवच लगाने की तैयारी
रेल मंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश के 157 रेलवे स्टेशन अमृत भारत स्टेशन के अंतर्गत हैं, जिनका कायाकल्प किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश में 1490 फ्लाईओवर और अंडरपास बने हैं। इससे जहां रेलवे की सुरक्षा मजबूत हुई है। फ्लाई ओवर और अंडरपास बनने से लोगों की समस्याएं कम हुईं हैं। उन्होंने मोदी सरकार के पिछले 10 वर्षों की तुलना कांग्रेस के 10 वर्षों से करते हुए कहा कि 2014 से अब तक देश में 85% तक रेल फ्रैक्चर में कमी आई है, एक बड़ा रिकॉर्ड है। देशभर में 60% की दुर्घटनाओं में कमी देखने को मिली है। हमारे लिए एक यात्री की जान बहुमूल्य है, इसलिए हम इस समय रेलवे ट्रैक की सुरक्षा पर बड़ी तेजी के साथ काम कर रहे हैं। ट्रेनों की सुरक्षा के लिए कवच 4.0 लगभग फाइनल हो चुका है। अब तक का सबसे लेटेस्ट डिजाइन तैयार किया गया है। देश के विभिन्न रेलवे डिवीजन में इसका ट्रायल चल रहा है। सभी ट्रायल शत-प्रतिशत खरे उतरे हैं। जल्द ही रेलवे 10 हजार ट्रेनों के इंजन में कवच डिवाइस लगाने की तैयारी कर रहा है। 

40 फीसदी सस्ता है भारतीय कवच
अश्विनी वैष्णव ने कहा कि रेल यात्रियों की सुरक्षा उनकी प्राथमिकता में है, इसलिए कवच को देशभर में अप्लाई किया जा रहा है। एक बेहतर सुरक्षा कवच है। फ्रांस एवं यूरोपियन कंट्री सुरक्षा कवच इस्तेमाल करते हैं। उनसे हमारा सुरक्षा डिवाइस हजार गुना बेहतर ही नहीं बल्कि 40% सस्ता भी है। आज हमारे रेल सुरक्षा कवच को दुनिया के अन्य राष्ट्र फॉलो कर रहे हैं। पूरी दुनिया की नजर हमारे रेलवे के इस सुरक्षा कवच पर टिकी हुई है। भारत में इसे बहुत कम समय में तैयार किया है। यूरोपीय एवं अन्य राष्ट्रों को इसे तैयार करने में वर्षों लग गए थे। 

पांच लाख युवाओं को नौकरी
रेल मंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने पिछले अपने 10 साल के कार्यकाल में चार लाख नौकरियां रेलवे के माध्यम से युवाओं को दी थी। केंद्र की मोदी सरकार ने पिछले 10 सालों में 5 लाख से अधिक नौकरियां युवाओं को दी हैं। इन 5 लाख नौकरियां के लिए करीब 2 करोड़ युवाओं में अप्लाई किया था। परीक्षाएं देश की 15 भाषाओं में आयोजित की गईं थीं, जो एक बड़ा रिकॉर्ड है। 

आगरा को सौगात मिलने की उम्मीद
रेलवे बजट को लेकर उत्तर मध्य रेलवे आगरा रेल मंडल के एडीआरएम प्रनव कुमार ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि अभी तक रेलवे का पूरा बजट हमारे पास पहुंचा नहीं है। उम्मीद की जा रही है कि पूर्व की अपेक्षा इस बार आगरा रेल डिवीजन को रेल मंत्री से अधिक सौगात मिलेगी। अपर मंडल रेल प्रबंधक ने कहा कि आगरा रेल डिवीजन इस समय परिवर्तन के दौर से गुजर रहा है। यहां पहले से ही 15 रेलवे स्टेशनों का कायाकल्प किया जा रहा है, इनकी संख्या बढ़ने की उम्मीद है। यही नहीं, गतिमान, वंदे भारत जैसी ट्रेनें भी आगरा रेल डिवीजन को सौगात के रूप में मिल सकती है। अपर मंडल रेल प्रबंधक प्रनव ने कहा कि मथुरा और पलवल के बीच में कवच पर लगातार काम हो रहा है। कवच पर यहां पर करीब 90% काम पूरा हो चुका है। इस ट्रैक के साथ-साथ इसका दायरा और अधिक बढ़ाए जाने की उम्मीद है। 

Also Read

सोशल मीडिया और फोन पर धमकाया था

7 Sep 2024 08:53 PM

मथुरा बीजेपी विधायक को जान से मारने की धमकी देने का आरोपी गिरफ्तार : सोशल मीडिया और फोन पर धमकाया था

मथुरा के मांट विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी विधायक राजेश चौधरी को जान से मारने की धमकी देने के आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। विधायक को यह धमकी सोशल मीडिया और फोन पर दी गई थी, जिस पर उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। और पढ़ें