रेलवे ने बढ़ाई विशेष ट्रेनों की संख्या : दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ के दौरान यात्रियों को मिलेगी कंफर्म सीट !

दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ के दौरान यात्रियों को मिलेगी कंफर्म सीट !
UPT | special Train

Sep 30, 2024 12:40

दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ पर्व के दौरान लाखों यात्री रेल से यात्रा करते हैं, ऐसे में रेलवे ने उन्हें सुगम यात्रा प्रदान करने के लिए विशेष ट्रेनों की योजना बनाई है। ये ट्रेनें यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने में मदद करेंगी...

Sep 30, 2024 12:40

Agra News : उत्तर मध्य रेलवे इस वर्ष 1 अक्टूबर से 30 नवंबर तक दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ पूजा के मौके पर यात्रियों की सुविधाजनक आवाजाही के लिए 524 विशेष गाड़ियों का संचालन करेगा। हर साल त्योहारों के दिनों में रेलवे विशेष ट्रेनें चलाता है और इस वर्ष इनकी संख्या में काफी वृद्धि की गई है।

बढ़ाई विशेष ट्रेनों की संख्या
दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ पर्व के दौरान लाखों यात्री रेल से यात्रा करते हैं, ऐसे में रेलवे ने उन्हें सुगम यात्रा प्रदान करने के लिए विशेष ट्रेनों की योजना बनाई है। ये ट्रेनें यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने में मदद करेंगी।



दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ के लिए 524 फेरे
पिछले वर्ष भी उत्तर मध्य रेलवे ने कई त्योहार स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया था, जिसमें कुल 189 फेरे लगाए गए थे, जिससे बड़ी संख्या में यात्रियों को आरामदायक यात्रा की सुविधा मिली। इस वर्ष यह संख्या बढ़कर 335 फेरे अधिक होगी। इसके साथ ही, 2242 पासिंग ट्रेनों का भी संचालन किया जाएगा, जो क्षेत्र के विभिन्न स्टेशनों पर यात्रियों को सेवा प्रदान करेंगी।

हर साल दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पूजा के अवसर पर देश भर से लोग उत्तर प्रदेश और बिहार की ओर जाते हैं। ये त्योहार न केवल धार्मिक महत्व रखते हैं, बल्कि परिवारों से मिलने का भी एक महत्वपूर्ण मौका होते हैं। यात्रियों की भारी भीड़ के कारण अधिकांश ट्रेनों में वेटिंग लिस्ट हो जाती है, इसलिए रेलवे इस वर्ष अतिरिक्त विशेष गाड़ियों का संचालन कर रहा है।

Also Read

मृतकों के नाम दर्ज, अपना नाम जुड़वाने को जिंदा काट रहे चक्कर

30 Sep 2024 06:34 PM

एटा चकबंदी में लापरवाही : मृतकों के नाम दर्ज, अपना नाम जुड़वाने को जिंदा काट रहे चक्कर

उत्तर प्रदेश के एटा जिले में चकबंदी प्रक्रिया में जिम्मेदार अधिकारियों की बड़ी लापरवाही सामने आई है। जहां मरने वालों के नाम को जिंदा कर दिया गया है... और पढ़ें