Agra News : देश दो विचार धाराओं में चल निकला, एक भ्रष्टाचार और भ्रष्टाचारियों को संरक्षण दे रही, दूसरी भारत को 2047 में विकसित बनाना चाहती है

देश दो विचार धाराओं में चल निकला, एक भ्रष्टाचार और भ्रष्टाचारियों को संरक्षण दे रही, दूसरी भारत को 2047 में विकसित बनाना चाहती है
UPT | कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय

Apr 02, 2024 16:50

आज देश में दो विचार धाराएं चल रही हैं, जिसमें एक नेता, एक नीति, एक सिद्धांत के तहत 2047 तक भारत को विकसित देशों की श्रेणी में खड़ा करने का सपना लेकर आगे बढ़ रहे हैं। वहीं एक विचारधारा जोकरों की है...

Apr 02, 2024 16:50

Agra News : आज देश में दो विचार धाराएं चल रही हैं, जिसमें एक नेता, एक नीति, एक सिद्धांत के तहत 2047 तक भारत को विकसित देशों की श्रेणी में खड़ा करने का सपना लेकर आगे बढ़ रहे हैं। वहीं एक विचारधारा जोकरों की है। जहाँ सब एक जुट होकर एक दूसरे के भ्रष्टाचार को बचाने में जुटते दिखाई दे रहे हैं। नई दिल्ली में विपक्ष द्वारा आयोजित की गई रैली नफरत के सौदागरों के समर्थन के लिए आयोजित की गई। इस रैली में सभी एक दूसरे के भ्रष्टाचार को बचाते हुए दिखाई दिए। यह कहना था उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय का। 
 
2047 तक विकसित भारत निर्माण की बात कह रही भाजपा
कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने उत्तर प्रदेश टाइम्स से बात करते हुए कहा कि यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हम लोग 2047 तक विकसित भारत निर्माण की बात कर रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर विजन नहीं लोगों का जमावड़ा है। यह लोग अपने स्वार्थ के लिए कई बार दूर होते हैं तो कई बार पास आते हैं। उन्होंने कहा कि यहां तक इन्हीं गठबंधन दलों के नेतागढ़ अलग-अलग गुटों में टूटकर टुकड़े-टुकड़े हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि "इस दल के टुकड़े हजार हुए कोई इधर गया, कोई उधर गिरा "। आज पूरा विपक्ष जोकरों की तरह हरकत कर रहा है। 
 
पीएम नरेंद्र मोदी राजनीति से भ्रष्टाचार मिटाओ का नारा दे रहे
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि जहां एक तरफ पीएम नरेंद्र मोदी राजनीति से भ्रष्टाचार मिटाओ का नारा दे रहे हैं और कहते हैं ना खाऊंगा, ना खाने दूंगा। वहीं दूसरी तरफ विपक्ष भ्रष्टाचारियों के बचाव को लेकर प्रलाप कर रहा है। उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री ने बढ़ा हमला बोलते हुए कहा कि जब न्यायालय विपक्ष के नेताओं को भ्रष्टाचारी मानकर सलाखों के पीछे भेज चुका है, तो वही उनकी पत्नियां दिल्ली में आयोजित की गई विपक्ष की रैली में खड़े होकर अपने पति को बचाने के लिए इमोशनल ड्रामा कर रही हैं। 
 
केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में सामूहिक रैली हो रही
योगेंद्र उपाध्याय ने कहा के आम आदमी पार्टी का रही है कि केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में सामूहिक रैली हो रही है, वहीं कांग्रेस कह रही है कि यह रैली किसी व्यक्ति के लिए नहीं मोदी हटाने के लिए है, जो कि इंडिया गठबंधन की रैली है। उन्होंने कहा कि देश में नारियों सम्मान और सुरक्षा होनी चाहिए, यह लोग नारी सुरक्षा की बात तो करते हैं लेकिन बंगाल के संदेश खाली पर मौन हो जाते हैं।  
कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने उत्तर प्रदेश टाइम्स से बात करते हुए कहा कि आज कांग्रेस, सपा, बसपा और पूरा विपक्ष न्यायालय द्वारा घोषित अपराधियों के समर्थन में खड़ा हुआ दिखाई दे रहा है। यह सभी लोग उत्तर प्रदेश के टॉप अपराधियों में शुमार मुख्तार अंसारी और अतीक के साथ खड़े हुए दिखाई देते हैं। 
योगेंद्र उपाध्याय ने उत्तर प्रदेश टाइम्स द्वारा पूछे गए सवाल पर कि आज विपक्ष बेरोजगारी और महंगाई पर सवाल खड़े करता है तो भाजपा मौन हो जाती है, इस पर उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है जिसने सबसे अधिक युवाओं को रोजगार देने का काम किया है। उन्होंने कहा कि मैं सबसे पहले अपने विभाग का उदाहरण देता हूं, उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में करीब 22 निजी विश्वविद्यालय शुरू हुए हैं, देश का सबसे बढ़ा डाटा सेंटर नॉएडा में स्थापित किया है। इन सब के माध्यम से दो लाख से अधिक युवाओ को रोजगार मिलेगा। इसी तरह केंद्र सरकार ने लाखों युवाओं को रोजगार देने का काम किया है। 
 
आज राजनीति दो राहे पर खड़ी है
यूपी टाइम्स के सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि आज राजनीति दो राहे पर खड़ी है जहाँ अतीक मुख़्तार के साथ खड़े हैं, अतीक और मुख्तार जैसे लोगों के लिए आंसू बहाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि या राजनीति उतर जाएगी या राजनीति मर जाएगी जिसमें इन जैसों का सफाया करने का काम सरकार कर रही है। उत्तर प्रदेश सरकार ऐसे लोगों का सफाया करके प्रदेश में लोगों को भय मुक्त समाज दे रही है। 
उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने लोकसभा चुनाव से पहले ही 400 पार का नारा दिया था, भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता पूरे समर्पण के साथ उत्तर प्रदेश में 80 और देश में 400 पार के नारे को जमीन पर उतारने के लिए दिन-रात जुटा हुआ है। 

Also Read

गैंगस्टर की 6 करोड़ की संपत्ति जब्त, मथुरा से जयपुर तक कार्रवाई से हड़कंप...

27 Jul 2024 09:22 AM

मथुरा Mathura News : गैंगस्टर की 6 करोड़ की संपत्ति जब्त, मथुरा से जयपुर तक कार्रवाई से हड़कंप...

उत्तर प्रदेश में अपराधियों के खिलाफ सरकार ने सख़्त रुख अख्तियार किया है। इसी क्रम में गोवर्धन थाना क्षेत्र के देवसेरस गांव में साइबर ठगी करने वाले गैंगस्टर के दो अपराधियों की 6 करोड़ रुपये की संपत्ति... और पढ़ें