Agra News : दंपति ने फांसी का फंदा लगा जीवन लीला समाप्त की, परिवार और गांव में मचा कोहराम, पुलिस जाँच में जुटी

दंपति ने फांसी का फंदा लगा जीवन लीला समाप्त की, परिवार और गांव में मचा कोहराम, पुलिस जाँच में जुटी
UPT | दंपति की मौत के बाद लगी भीड़

Jun 28, 2024 20:26

पूर्वी जोन के एक गांव में दंपति ने एक ऐसा कदम उठाया जिससे परिवार ही नहीं गांव में कोहराम मच गया, सभी लोग यह जानकर हैरान हैं कि आखिर क्या कारण रहे कि दंपति ने यह कदम एक साथ मिलकर उठाया...

Jun 28, 2024 20:26

Agra News : आगरा पुलिस कमिश्नरी पूर्वी जोन के थाना खेड़ा राठौर के नंदगवां में एक दंपति ने एक ही फंदे पर लटक कर जान दे दी, जानकारी मिलने पर परिवार और पूरे गांव में कोहराम मच गया। दंपति का डेढ़ साल का एक बेटा भी बताया जा रहा है। दोनों ने ये आत्मघाती कदम क्यों उठाया, इसके पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी। 
 
घर के आंगन में फंदे से लटके मिले दंपति के शव
बताया जा रहा है कि बाह थाना क्षेत्र के खेड़ा राठौर के नंदगवां के रहने वाले सुरजीत और उसकी पत्नी राधा ने आत्महत्या कर ली। दोनों के शव शुक्रवार सुबह घर के आंगन में एक ही फंदे पर लटके मिले। परिवार के लोग जब सुबह जागे, तो आंगन में ये दृश्य देख पसीने छूट गए। परिवार के लोगों की चीख पुकार सुन आस पास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। 
 
आपसी कलह वजह बनी आत्महत्या की
पुलिस ने परिवार के लोगों से पूछताछ की। बताया गया है कि सुरजीत की शादी चार साल पहले राधा के साथ हुई थी। उनका डेढ़ साल का बेटा भी है। दोनों ने ये कदम क्यों उठाया, इस बारे में परिवार के लोग कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दे सके हैं। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हालांकि पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया दोनों के बीच आपसी कलह की वजह से आत्महत्या की बात सामने आ रही है। 

Also Read

9 के शव पहुंचे, डीएम ने आर्थिक मदद के लिए तैयार कराई सूची

3 Jul 2024 01:39 PM

मथुरा हाथरस हादसे में मथुरा की 11 महिलाओं की गई जान : 9 के शव पहुंचे, डीएम ने आर्थिक मदद के लिए तैयार कराई सूची

हाथरस जनपद में भोलेबाबा के सत्संग में मची भगदड़ से सैकड़ों लोगों की जान चली गई।जिसमें मथुरा की 11 महिलाएं भी शामिल हैं।जिनमें महिलाओं के शव मथुरा पहुँच गये। और पढ़ें