Fatehpur Sikri News : पुरानी रंजिश में दो पक्षों में जमकर हुआ पथराव, 15 लोग घायल, गांव में पुलिस बल तैनात 

पुरानी रंजिश में दो पक्षों में जमकर हुआ पथराव, 15 लोग घायल, गांव में पुलिस बल तैनात 
UPT | घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Jun 21, 2024 02:35

गुरुवार को गांव के वासुदेव शर्मा और चरण सिंह के परिवार के बीच मारपीट हुई। एक पक्ष ने चरण सिंह पक्ष के भीमसेन पर बच्चों की घड़ी चुराने का आरोप लगाया। वे लोग उलाहना देने दूसरे पक्ष के घर गए थे। इसी बात पर विवाद बढ़ गया।

Jun 21, 2024 02:35

Fatehpur Sikri News : फतेहपुर सीकरी में गुरुवार को पुरानी रंजिश में दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। इसमें 15 लोग घायल हो गए। मामला गांव नगला धीरू का है। जहां पर पुरानी रंजिश और घड़ी चोरी को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। इस दौरान दोनों तरफ से जमकर पथराव हुआ है। गांव में तनाव को देखते हुए मौके पर भारी संख्या में पुलिस टीम लगाई गई है। दोनों पक्षों से 4 महिलाओं सहित 15 लोग घायल हैं।

गांव में तनाव कायम
गंभीर रूप से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गुरुवार को गांव के वासुदेव शर्मा और चरण सिंह के परिवार के बीच मारपीट हुई। एक पक्ष ने चरण सिंह पक्ष के भीमसेन पर बच्चों की घड़ी चुराने का आरोप लगाया। वे लोग उलाहना देने दूसरे पक्ष के घर गए थे। इसी बात पर विवाद बढ़ गया। इतने में ही दोनों पक्ष लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी और ईंट-पत्थर लेकर आमने-सामने आ गए। तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए नगला धीरू में भारी संख्या में पुलिस लगाई गई है। घायलों में राम अवतार, वासुदेव शर्मा, ब्रजकिशोर, श्रीराम, हर गोविंद, दिनेश, गजेंद्र शर्मा और दूसरे पक्ष के चरण सिंह, जगन सिंह, प्रेम सिंह, भीमसेन, राजश्री, सरोज, कमलेश व आरती हैं। घायलों को पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर उपचार के लिए भेजा। जहां से सभी को आगरा रेफर किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

दोनों पक्ष एक-दूसरे पर लगा रहे आरोप
वासुदेव और चरण सिंह दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर आरोप लगाए हैं। वासुदेव पक्ष का कहना है कि दूसरे पक्ष ने उनके ऊपर एससी-एसटी एक्ट का फर्जी केस दर्ज कराया था। बच्चे की घड़ी चोरी हो गई। जिसका उलाहना देने गए चरण सिंह पक्ष के घर गए थे। वहीं चरण सिंह पक्ष का कहना है कि वो घर पर आकर गाली-गलौज करने लगे। जरा सी बात पर हमला कर दिया। वहीं अब पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

Also Read

ट्रेन का इंतजार कर रहा था, कोर्ट केस की तारीख पर जाना था उदयपुर

19 Sep 2024 09:08 PM

मथुरा रेलवे स्टेशन पर युवक की अचानक मौत : ट्रेन का इंतजार कर रहा था, कोर्ट केस की तारीख पर जाना था उदयपुर

जंक्शन रेलवे स्टेशन पर एक युवक की सीने में जलन के बाद अटैक से मौत हो गई।टिकट कटाकर ट्रेन के इंतजार में ज़िन्दगी की टिकट कट गई।घटना को लेकर परिवार में कोहराम मच गया। और पढ़ें