भाजपा सदस्यता अभियान : मंत्री एके शर्मा ने किया आगरा में लांच, 8 लाख कार्यकर्ताओं का लक्ष्य निर्धारित

मंत्री एके शर्मा ने किया आगरा में लांच, 8 लाख कार्यकर्ताओं का लक्ष्य निर्धारित
UPT | नगर विकास और ऊर्जा मंत्री एके शर्मा

Sep 04, 2024 23:07

त्तर प्रदेश के नगर विकास और ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने आगरा में बीजेपी के पूर्व ब्रज क्षेत्र कार्यालय पर पार्टी के सदस्यता अभियान की शुरुआत की। इस अवसर पर मंत्री शर्मा ने कार्यकर्ताओं और आम जनता को शुभकामनाएं दीं...

Sep 04, 2024 23:07

Agra News : उत्तर प्रदेश के नगर विकास और ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने आगरा में बीजेपी के पूर्व ब्रज क्षेत्र कार्यालय पर पार्टी के सदस्यता अभियान की शुरुआत की। इस अवसर पर मंत्री शर्मा ने कार्यकर्ताओं और आम जनता को शुभकामनाएं दीं और बताया कि पार्टी ने आगरा में आठ लाख कार्यकर्ताओं का लक्ष्य निर्धारित किया है। अभियान के दौरान प्राथमिक सदस्यों के साथ-साथ सक्रिय सदस्यों को भी शामिल किया जाएगा। सदस्यता प्रक्रिया को डिजिटल रूप से पूरा करने के लिए 8800002024 नंबर जारी किया गया है, जिस पर मिस्ड कॉल देकर लोग सदस्यता प्राप्त कर सकते हैं।

पीएम मोदी से शुरू हुआ अभियान
नगर विकास और ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने जानकारी दी कि 2 सितंबर को बीजेपी के सदस्यता अभियान की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की। उसी दिन, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने प्रधानमंत्री को सदस्यता दिलाई। 3 सितंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी के माध्यम से सदस्यता ग्रहण की। इसके साथ ही, पार्टी के सभी पुराने सदस्य भी अपनी सदस्यता का नवीनीकरण कर रहे हैं। मंत्री शर्मा ने बताया कि वर्तमान में जिनकी सदस्यता है, उन्हें भी नए सिरे से सदस्यता लेनी होगी और इस प्रक्रिया की शुरुआत अब आगरा जिले में विशेष रूप से की जा रही है।



मंत्री शर्मा ने मीडिया से मांगी मदद
प्रेस वार्ता के दौरान नगर विकास मंत्री ए.के. शर्मा ने मीडिया के साथियों से अपील की कि वे भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान के संदेश को व्यापक जनसमूह तक पहुंचाएं और सभी कार्यकर्ताओं में उत्साह भरने में योगदान दें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं की मेहनत से 2014 के बाद भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। शर्मा ने बताया कि पार्टी के कार्यकर्ता हर गली, गांव और मोहल्ले में जाकर सदस्यता अभियान को सफल बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं और आम लोगों को इस महाअभियान में सक्रिय भागीदारी के लिए शुभकामनाएं दी और कहा कि इस अभियान के माध्यम से देश के विकास में योगदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया जाएगा।

तीन चरणों में चलाया जाएगा अभियान
उन्होंने बताया कि सदस्यता अभियान को तीन चरणों में आयोजित किया जाएगा। पहले चरण में सदस्यता 2 सितंबर से 25 सितंबर तक होगी, जबकि दूसरे चरण की सदस्यता 1 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक चलेगी। तीसरे चरण में सक्रिय सदस्यता अभियान 16 अक्टूबर से शुरू होगा और 31 अक्टूबर 2024 तक जारी रहेगा। प्रत्येक बूथ पर न्यूनतम 200 नए सदस्यों को जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। एक मोबाइल नंबर से केवल एक सदस्यता बनाई जा सकती है। जिनके पास मोबाइल नहीं है या इंटरनेट की समस्या है, उनके लिए ऑफलाइन फॉर्म भरकर सदस्यता लेने की व्यवस्था भी की गई है। 11 से 17 सितंबर तक महाजनसंपर्क अभियान के दौरान सभी जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता प्रत्येक शक्ति केंद्र पर उपस्थित रहकर सदस्यता अभियान चलाएंगे। दूसरे चरण में 1 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक समाज के विभिन्न वर्गों और समुदायों को भाजपा से जोड़ने के लिए विशिष्ट संपर्क अभियान चलाया जाएगा। इसके बाद, 16 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक सक्रिय सदस्यता अभियान चलेगा। सभी अभियानों का समापन 10 नवंबर को एक बड़े कार्यक्रम या रैली के माध्यम से किया जाएगा।

ये सभी रहे मौजूद
प्रेसवार्ता के दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष दुर्विजय शाक्य, जिलाध्यक्ष गिर्राज कुशवाह, महानगर अध्यक्ष भानु महाजन, केंद्रीय राज्य मंत्री एस. पी. सिंह बघेल, विधायक जी. एस. धर्मेश, पुरषोत्तम खंडेलवाल, भगवान सिंह कुशवाह, एमएलसी विजय शिवहरे, महिला आयोग अध्यक्ष बबीता चौहान और मीडिया प्रभारी रोहित कत्याल भी उपस्थित थे।

Also Read

भजन-कीर्तन कार्यक्रम के दौरान दो गुटों में मारपीट, वीडियो वायरल

16 Sep 2024 04:56 PM

मैनपुरी मैनपुरी में गणेश पंडाल में हिंसक झड़प : भजन-कीर्तन कार्यक्रम के दौरान दो गुटों में मारपीट, वीडियो वायरल

नगर के आगरा रोड स्थित गणेश पंडाल में चल रहे धार्मिक कार्यक्रम के दौरान जमकर मारपीट हुई। घटना में कई लोग घायल हो गए। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना की सूचना के बाद पुलिस ने ... और पढ़ें