Agra News : होली पर 200 अतिरिक्त बसें उतारेगा रोडवेज, नई दिल्ली, जयपुर रूट पर विशेष...

होली पर 200 अतिरिक्त बसें उतारेगा रोडवेज, नई दिल्ली, जयपुर रूट पर विशेष...
UPT | होली पर अतिरिक्त बसों के इंतजाम के बाबत जानकारी देते क्षेत्रीय प्रबंधक बीपी अग्रवाल।

Mar 22, 2024 14:09

देश के बड़े पर्व में से एक होली को लेकर जहां रेलवे ने कमर कस ली है तो वहीं उत्तर प्रदेश परिवहन ने आगरा परिक्षेत्र के लिए करीब 200 अतिरिक्त बसों को नई दिल्ली और जयपुर रूट पर लगाया गया है.. अगर भीड़ अधिक बढ़ती है तो सड़कों पर रीजर्व बसों को भी उतारा जाएगा...

Mar 22, 2024 14:09

Agra News : होली जैसे महापर्व को लेकर जहां रेलवे ने आगरा रेल डिवीजन में करीब दो दर्जन ट्रेनों का अतिरिक्त ठहराव किया है, जिससे यात्री समय से अपने गंतव्य तक सुरक्षित पहुंच सकें। वहीं, उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग ने भी होली के पर्व को लेकर कमर कस ली है। यूपी रोडवेज ने आगरा परिक्षेत्र से नई दिल्ली के लिए अतिरिक्त डेढ़ सौ बसों का इंतजाम किया है। वहीं, 50 अतिरिक्त बसें जयपुर रूट पर चलाई जाएंगी।

मुसाफिरों को नहीं होगी परेशानी
यूपी रोडवेज आगरा परिक्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक बीपी अग्रवाल ने बताया कि देश में होली का बड़ा पर्व होता है। इसमें भीड़ अधिक होती है, जिसके चलते यूपी रोडवेज पर अतिरिक्त लोड बढ़ जाता है। आगरा परिक्षेत्र के बस अड्डों पर यात्रियों को कोई परेशानी न झेलनी पड़े और उन्हें घंटों तक बसों की प्रतीक्षा ना करनी पड़े, इसके लिए आगरा परिक्षेत्र के बेड़े से अतिरिक्त 200 बसों को सड़कों पर उतारा जा रहा है।

दिल्ली के मुसाफिरों के लिए 150 वाहन
परिवहन विभाग के आरएम बीपी अग्रवाल ने बताया कि होली के लिए यात्रियों को बस ऑटो पर घंटे प्रतीक्षा न करनी पड़े, इसके लिए 200 अतिरिक्त बसों को सड़कों पर उतारा गया है। जिसमें 150 बसों को नई दिल्ली रूट पर उतारा जा रहा है। 50 बसों को जयपुर रूट पर लगाया गया है। क्षेत्रीय प्रबंधक ने कहा कि अगर भीड़ अधिक बढ़ती है तो उसके लिए भी परिवहन विभाग ने पहले से ही इंतजाम किए हैं। उस समय रिजर्व बसों को सड़कों पर दौड़ाया जाएगा।

मथुरा के भक्तों के लिए 120 बसें
क्षेत्रीय प्रबंधक ने बताया कि होली के पावन पर्व पर मथुरा में आने वाले भक्तों के लिए 120 बसों को लगाया गया है। इसके साथ ही 50 फीसदी इलेक्ट्रिक बसों को भी होली के पर्व को देखते हुए मथुरा में लगाया गया है। भीड़ तंत्र को कंट्रोल करने के लिए अधिकारियों को तैनात किया गया है। उन्होंने बताया कि एआरएम के साथ साथ रोडवेज के अन्य अधिकारी बस अड्डों पर मौजूद रहेंगे।

इन रूटों पर चलेंगी इतनी बसें
बीपी अग्रवाल ने कहा कि बस अड़ों पर मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं। यात्रियों को बस अड्डों पर किसी भी तरीके की कोई परेशानी नहीं उठानी पड़े, इसके लिए परिवहन विभाग हर तरीके से तैयार है। उन्होंने बताया कि आगरा परिक्षेत्र के बेड़े में 668 बसें हैं। जिसमें 150 बसों को नई दिल्ली (काले खां) बस अड्डे, 50 जयपुर रूट पर दौड़ेंगी। 450 बसों को स्थानीय स्तर पर उतारा जाएगा। 450 बसें कानपुर, लखनऊ, फर्रुखाबाद, इटावा, मैनपुरी, गोरखपुर, अलीगढ़ आदि रूटों पर उतारने का प्रबंध किया गया है। इसके साथ ही आगरा के फतेहपुर सीकरी, तांतपुर-जगनेर, खेरागढ़, फतेहाबाद-बाह रूट पर भी बसें लगाई जाएंगी, जिससे स्थानीय यात्रियों को परेशानी न उठानी पड़े। 

Also Read

धान की रोपाई के दौरान करंट लगने से महिला मजदूर की मौत, तीन की हालत गंभीर

5 Jul 2024 05:45 PM

मथुरा Mathura News : धान की रोपाई के दौरान करंट लगने से महिला मजदूर की मौत, तीन की हालत गंभीर

थाना कोसीकलां क्षेत्र के गांव सात विसा में किसान के खेत में करंट प्रवाहित हो गया। खेत में धान की रोपाई कर रही महिला मजदूर करंट की चपेट में आ गईं। इनमें से एक की मौत हो गई। जबकि तीन महिलाएं गंभीर रूप से झुलस गईं। उनका उपचार चल रहा है। और पढ़ें