अलीगढ़ में सड़क हादसा : मातम में बदली खुशियां, दो बसों में आमने सामने टक्कर, एक की मौत, 8 घायल

मातम में बदली खुशियां, दो बसों में आमने सामने टक्कर, एक की मौत, 8 घायल
UPT | अलीगढ़ में सड़क हादसा

Feb 03, 2024 13:40

अलीगढ़ में एक दर्दनाक हादसे में खुशियां मातम में बदल गयीं। यहां बारातियों से भरी बस सामने से आ रही यात्रियों से भरी बस से टकरा गई। हाथरस-अलीगढ़ मार्ग पर हुए हादसे में एक की मौत हो गई, जबकि 8 लोग घायल हो गए हैं।

Feb 03, 2024 13:40

Short Highlights
  • घटना मडराक थाना क्षेत्र के आगरा रोड स्थित शाहपुर इलाके की है
  • मडराक टोल प्लाजा से कुछ दूरी पर दो बसें टकराने से भीषण हादसा हो गया
  • बारातियों से भरी बस खंदौली से वापस अलीगढ़ लौट रही थी

 

 

Aligarh News : अलीगढ़ में बारातियों से भरी बस सामने से आ रही प्राइवेट बस से टकरा गई। जिसमें एक बाराती की मौत हो गई। वहीं आठ लोग घायल हो गये। घटना मडराक थाना क्षेत्र के आगरा रोड स्थित शाहपुर इलाके की है। बारातियों से भरी बस खंदौली से वापस अलीगढ़ लौट रही थी। सोलंकी ट्रेवल की यात्रियों से भरी बस हाथरस जा रही थी। दोनों बसें अनियंत्रित होकर आमने-सामने टकरा गईं। घायलों को नजदीकी रुसा अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

शादी से लौट रही थी बारातियों से भरी बस 
आगरा रोड पर मडराक टोल प्लाजा से कुछ दूरी पर शुक्रवार शाम दो बसें आपस में टकराने से भीषण हादसा हो गया। बारातियों से भरी बस सामने से आ रही यात्रियों से भरी बस से टकरा गई। इस भीषण हादसे में बस में सवार एक शख्स की मौत हो गई और 8 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। निजी बस में सवार कई लोग घायल हो गये। दोनों बसों की आमने-सामने की टक्कर में बस में सवार यात्रियों को गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद बारात की बस में अफरा-तफरी मच गई। यात्री अपने परिजनों की तलाश करने लगे। बाराती बस में सवार घायल व्यक्ति ने बताया कि बस खंदौली से अलीगढ़ के दादों इलाके में लौट रही थी। सामने से आ रही यात्रियों से भरी बस से टक्कर होने पर अचानक धमाका हो गया। मानों कोई टायर फट गया हो।

पुलिस ने दोनों बसों को कब्जे में लिया 
शुक्रवार को बारातियों से भरी बस शादाब और मुस्कान की शादी कराने के लिए खंदौली गई थी। बस वापस अलीगढ़ लौट रही थी। इस घटना में बाराती पक्ष से हरपाल (50 वर्ष) की मौत हो गई। हरपाल दादों का रहने वाला था। पुलिस ने कानूनी कार्रवाई कर शव को मोर्चरी भेज दिया। इगलास थाने के पुलिस क्षेत्राधिकारी डॉ. केजी सिंह ने बताया कि हाथरस-अलीगढ़ मार्ग पर दो बसों के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना मिली थी। वहीं लोगों की मदद से घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि घायलों की स्थिति सामान्य है। दोनों बसों को कब्जे में लेकर कार्रवाई की जा रही है।

Also Read

एमजी पॉलीटेक्निक के 80 फीसदी छात्र फेल, रिजल्ट में गड़बड़ी का आरोप, धरने पर बैठे

7 Oct 2024 03:44 PM

हाथरस Hathras News : एमजी पॉलीटेक्निक के 80 फीसदी छात्र फेल, रिजल्ट में गड़बड़ी का आरोप, धरने पर बैठे

उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले के आगरा रोड स्थित मुरलीधर गजानंद पॉलिटेक्निक में आज छात्रों ने फेल का रिजल्ट आने को लेकर जमकर हंगामा किया। छात्रों ने पॉलिटेक्निक कॉलेज के अंदर फर्श पर बैठकर धरना दिया। छात्रों ने सड़क... और पढ़ें