दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री की कोठी से बेशकीमती 50 लाख की ज्वैलरी चोरी : घर के नौकर ने ही वारदात को दिया अंजाम 

 घर के नौकर ने ही वारदात को दिया अंजाम 
UPT | दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री की कोठी से करीब 50 लाख रुपये की ज्वैलरी की चोरी।

Oct 10, 2024 23:52

अलीगढ़ में भारतीय जनता पार्टी के दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री ठाकुर रघुराज सिंह के यहां लाखों की चोरी का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि करीब 50 लाख की बेश कीमती ज्वैलरी चोरी हुई

Oct 10, 2024 23:52

Short Highlights
  • 20 साल पुराने नौकर ने ही घटना को दिया अंजाम
  • करीब 50 लाख की ज्वैलरी चोरी हुई 
Aligarh News : अलीगढ़ में भारतीय जनता पार्टी के दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री ठाकुर रघुराज सिंह के यहां लाखों की चोरी का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि करीब 50 लाख की बेश कीमती ज्वैलरी चोरी हुई । ठाकुर रघुराज सिंह की कोठी में रखे कीमती आभूषण धीरे-धीरे चोरी हो रहे थे। वहीं, वारदात को अंजाम देने वाला घर में 20 साल से काम करने वाला नौकर आरोपी निकला। घर में काम करने वाला नौकर सागर अपने साथियों रोहित और सचिन के साथ मिलकर चोरी की घटना को अंजाम दिया था। वहीं ठाकुर रघुराज सिंह के बेटे की तहरीर पर बन्ना देवी थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया। पुलिस ने आरोपी नौकर को पकड़ पूछताछ किया। चोरी किए गए सोने के आभूषण भी बरामद हुए हैं। घटना थाना बन्ना देवी इलाके के गभाना हाउस गौड़ नगर आईटीआई रोड की है। 

20 साल पुराने नौकर ने ही घटना को दिया अंजाम 
थाने में दी गई तहरीर के अनुसार ठाकुर रघुराज सिंह की पत्नी का इलाज फरवरी माह में दिल्ली के एम्स में चल रहा था। जिसकी वजह से ठाकुर रघुराज सिंह के दोनों बेटे अस्पताल में सेवा में रहना पड़ा था। इस दौरान अलीगढ़ स्थित गभाना हाउस कोठी में बहू और उनका छोटा बेटा रहता था। घर में 20 साल पुराना नौकर सोनू और सागर और उनकी माता देखभाल के लिए रहती थी। ठाकुर रघुराज सिंह और बेटों की गैर मौजूदगी में सागर ने अपने साथियों राहुल और सचिन के साथ मिलकर घर से सोना चांदी और कुछ नगदी चुरा लिया था। उसके बाद काफी पता करने की कोशिश की , लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया था। वहीं, गुरुवार को सागर ने सचिन को अंगूठी आदि सामान बेचा तब इस चोरी की बात का उजागर हुआ। 

करीब 50 लाख की ज्वैलरी चोरी हुई 
तहरीर के अनुसार घर से करीब 1 किलो चांदी, हीरे की अंगूठी, दो सोने की चैन, सोने का ब्रेसलेट, हीरे जड़ी हुई सोने की घड़ी, एक किलो चांदी की चप्पल, तीन जोड़ी कानों के झुमके, हीरे जड़े हुई तीन लेडीज चैन, दो सोने की अंगूठी, चांदी के ढाई सौ सिक्के, घर से चोरी हो गए थे। वहीं पुलिस ने आरोपी नौकर को गिरफ्तार कर लिया है और आभूषण बरामद किया है। 

Also Read

प्रेम संबंध में बाधा बनने पर बेटी ने प्रेमी संग मिलकर की मां की हत्या, दोनों को किया गिरफ्तार

10 Oct 2024 10:18 PM

एटा Etah News : प्रेम संबंध में बाधा बनने पर बेटी ने प्रेमी संग मिलकर की मां की हत्या, दोनों को किया गिरफ्तार

पुलिस ने महिला की हत्या का किया सनसनी खेज खुलासा , प्रेम संबंध में बाधा बनने पर बेटी ने प्रेमी के साथ मिल कर की थी हत्या। और पढ़ें