सरकारी स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल : जिला अस्पताल की एक्स-रे मशीन 3 दिनों से खराब, मरीजों को हो रही बड़ी परेशानी

जिला अस्पताल की एक्स-रे मशीन 3 दिनों से खराब, मरीजों को हो रही बड़ी परेशानी
UPT | जिला अस्पताल।

May 28, 2024 01:12

हाथरस जिले में सरकारी स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल, तीन दिनों से बागला जिला अस्पताल की ओपीडी की एक्स-रे मशीन खराब है। मरीजों को हो रही दिक्कत…

May 28, 2024 01:12

Hathras News : यूपी के हाथरस जिले में सरकारी स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल हैं। तीन दिनों से बागला जिला अस्पताल की ओपीडी की एक्स-रे मशीन खराब है। मरीज एक्स-रे कराने को जिला अस्पताल के चक्कर लगा रहे हैं। घंटों इंतजार के बाद भी आज मरीजों के एक्स-रे नहीं हो पाए। मरीज बिना एक्स-रे कराए वापस लौट रहे। परेशान मरीजों का कहना है कि अब उन्हें प्राइवेट अस्पतालों में जाकर अपने एक्स-रे कराने होंगे। जिले में सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं में न केवल चिकित्सकों की कमी है बल्कि संसाधनों का अभाव भी है।

आपको बता दें कि जिला अस्पताल की ओपीडी में एक्स-रे कक्ष के कंप्यूटर में आई तकनीकी खराबी तीसरे दिन भी दूर नहीं हुई। बागला संयुक्त जिला अस्पताल के एक्स-रे मशीन के सॉफ्टवेयर में शनिवार को खराबी आ गई थी। सॉफ्टवेयर में आई खामी की वजह से एक्स-रे जांच सेवा तीसरे दिन भी पूरी तरह से प्रभावित रही।एक्स-रे कक्ष के बाहर काफी देर तक खराबी सही होने का मरीज इंतजार करते रहे। जब खराबी सही नहीं हुई तो वे बिना एक्स-रे के वापस लौट गए। एक मरीज  का कहना था कि वह अपना एक्स-रे कराने आए हैं। पिछले कई दिन से उसे वापस लौटाया जा रहा है। आज भी यह कह दिया गया है कि मशीन खराब है। अब उसे प्राइवेट अस्पताल में जाकर ही एक्स-रे कराना होगा। इस बारे में बागला जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर सूर्य प्रकाश ने बताया कि सॉफ्टवेयर में खराबी की वजह से यह समस्या आ गई है। जल्द ही एक्स रे मशीन को ठीक कराया जा रहा है।

Also Read

हाथ में दरांती लेकर निकले समर्थक, सेवादारों पर भी लगे गंभीर आरोप

3 Jul 2024 09:37 PM

हाथरस आश्रम में बाबा के छिपे होने का आरोप : हाथ में दरांती लेकर निकले समर्थक, सेवादारों पर भी लगे गंभीर आरोप

हाथरस मामले पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की, तो उसमें नारायण साकार हरि के नाम का जिक्र नहीं किया। हादसे के बाद अब कई सवाल उठ रहे हैं, जिनके जवाब तलाशे जाने जरूरी हैं। और पढ़ें