उत्तर प्रदेश टाइम्स मॉर्निंग बुलेटिन : पिछले 24 घंटों में यूपी में क्या बदला, जिसका आप पर पड़ेगा असर, जानें एक क्लिक पर

पिछले 24 घंटों में यूपी में क्या बदला, जिसका आप पर पड़ेगा असर, जानें एक क्लिक पर
UPT | मॉर्निंग बुलेटिन।

Jul 04, 2024 06:00

Lucknow (UPT Desk) : बदलाव की यात्रा में तेजी से आगे बढ़ते उत्तर प्रदेश में हमारे आसपास क्या बदल रहा है, आपको इस बुलेटिन में बताएंगे। पिछले 24 घंटों में राज्य में कुछ ऐसे फैसले और आदेश हुए हैं जो हम पर असर डालेंगे तो कुछ ऐसी जानकारियां भी हैं, जिन्हें जानना जरूरी है।

Jul 04, 2024 06:00

पीएम सूर्य घर योजना से जुड़ेंगे अयोध्या के 50 हजार घर
उत्तर प्रदेश सरकार ने अयोध्या को सौर ऊर्जा का केंद्र बनाने की एक महत्वाकांक्षी योजना शुरू की है। यह कदम देश में बढ़ती बिजली की मांग और उपभोक्ताओं पर बढ़ते वित्तीय बोझ को कम करने के लिए उठाया गया है। भारत के प्रधानमंत्री ने "पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना" की शुरुआत की है। इस राष्ट्रव्यापी पहल का उद्देश्य एक करोड़ घरों में सौर पैनल स्थापित करना है, जिससे परिवार अपनी बिजली खुद उत्पन्न कर सकेंगे। उत्तर प्रदेश में, सरकार का लक्ष्य 25 लाख घरों को इस योजना से जोड़ना है। विशेष रूप से अयोध्या शहर में 50,000 घरों को सौर ऊर्जा से लैस करने की योजना है। 
यहां क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर

जेवर एयरपोर्ट के पास बसेगा ट्रांसपोर्ट नगर
यमुना एक्सप्रेसवे इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी (YEIDA) ने बड़ा फैसला लिया है। यमुना सिटी में जेवर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास ट्रांसपोर्ट नगर बसाया जाएगा। जिससे शहर और एशिया के सबसे बड़े एयरपोर्ट की यातायात सुविधाओं और जरूरतों को पूरा करने में मदद मिलेगी। यमुना प्राधिकरण से मिली जानकारी के मुताबिक, 5 जुलाई को भूखंड आवंटन योजना घोषित होगी। जिसमें 6 श्रेणियों के भूखंड आवंटित किए जाएंगे। छोटे, मध्यम और बड़े ट्रांसपोर्टर इस भूखंड आवंटन योजना के माध्यम से जमीन खरीद सकते हैं। 
यहां क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर

यमुना सिटी के नए मास्टर प्लान को सीएपी ने दी मंजूर
उत्तर प्रदेश के विकास में जल्दी ही नया अध्याय जुड़ने वाला है। राज्य के चीफ आर्किटेक्ट एंड प्लानर ने यमुना प्राधिकरण (Yamuna Authority) के महत्वाकांक्षी मास्टर प्लान 2041 को मंजूरी दे दी है। इस मास्टर प्लान के जरिए यमुना सिटी बसाई जाएगी। यह जानकारी बुधवार को यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) के मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉक्टर अरुणवीर सिंह ने दी। डॉ. सिंह ने बताया कि अब मास्टर प्लान को अंतिम मंजूरी के लिए राज्य सरकार को भेजा जाएगा। उन्होंने कहा, "राज्य सरकार की मुहर अंतिम होगी। उसके बाद ही नया मास्टर प्लान लागू किया जाएगा।
यहां क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर

जेवर एयरपोर्ट के पास बना सकेंगे घर, 943 लोगों का सपना होगा पूरा
बहुत लोगों का सपना होता है कि उनका एक अपना घर हो, वहीं कुछ लोग ये चाहते है कि घर किसी अच्छी हाईफाई जगह पर हो। जहां सुंदरता , साफ-सफाई के साथ ही हर जरूरत की चीज नजदीक में उपलब्ध हो। लेकिन अगर आपको, आपके घर की छत या बालकनी से हवाई जहाज उड़ते हुए दिखे तो...आप सोच रहें होंगे ये कैसे संभव है, ये तो सपना है। लेकिन इसी सपने को पूरा करने के लिए यमुना विकास प्राधिकरण एक और ताजा स्कीम लेकर आया है। इस स्कीम में 943 लोगों के सपने पूरे होंगे। स्कीम के जरिए 943 लोगों को अपना आशियाना बनाने का मौका मिलेगा। 
यहां क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर

UPSSSC ने निकाली BCG टेक्नीशियन की भर्ती
उत्तर प्रदेश के रोजगार क्षेत्र में बड़ी खबर सामने आ रही है। राज्य का सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने BCG टेक्नीशियन के लिए अब तक की सबसे बड़ी वैकेंसी निकाली है। इसके लिए आवेदनकर्ताओं के पास 2 साल का डिप्लोमा होना जरूरी है। चयन प्रक्रिया में, आयोग प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET) के अंकों का उपयोग करेगा। यह परीक्षा उम्मीदवारों की प्रारंभिक छंटनी के लिए एक महत्वपूर्ण उपकरण के रूप में काम करेगी। यह विशेष रूप से तकनीकी क्षेत्र में प्रशिक्षित युवाओं के लिए एक अच्छा अवसर प्रदान करता है।
यहां क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर

जेवर एयरपोर्ट के पास फ्रांसीसी कंपनी बनाएगी MRO हब
उत्तर प्रदेश के विकास में एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। फ्रांसीसी विमान निर्माता कंपनी डसॉल्ट एविएशन ने उत्तर प्रदेश में एक बड़ी परियोजना की घोषणा की है। कंपनी ग्रेटर नोएडा में जेवर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के निकट एक विशेष MRO (रख-रखाव, मरम्मत और ओवरहाल) सुविधा स्थापित करने की योजना बना रही है। इस सुविधा का उद्देश्य मिराज 2000 और राफेल जैसे उन्नत लड़ाकू विमानों का रख-रखाव और मरम्मत करना होगा। यह परियोजना न केवल उत्तर प्रदेश बल्कि पूरे भारत के लिए रणनीतिक महत्व रखती है।
यहां क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर 

Also Read

अगस्त तक होगें BSNL के 4G प्लान लॉन्च, जानिए क्या-क्या मिलेगा

6 Jul 2024 09:20 PM

नेशनल 118 रुपये में मिलेगा 10GB डाटा : अगस्त तक होगें BSNL के 4G प्लान लॉन्च, जानिए क्या-क्या मिलेगा

BSNL के ग्राहकों के लिए खुशी की खबर सामने आ रही है। जिओ और एयरटेल की कीमतें  3 जुलाई से बढ़ गई। इसी बीच बीएसएनएल ने ग्राहकों को खुशखबरी दी है। कंपनी जल्द ही अपना 4G नेटवर्क लॉन्च करने जा रही है... और पढ़ें