हाथरस हादसे पर एक्शन में सीएम योगी : मंत्रियों, मुख्य सचिव और डीजीपी को मौके पर भेजा, राष्ट्रपति समेत इन नेताओं ने जताया शोक

मंत्रियों, मुख्य सचिव और डीजीपी को मौके पर भेजा, राष्ट्रपति समेत इन नेताओं ने जताया शोक
UPT | हाथरस में बड़ा हादसा

Jul 02, 2024 20:28

हाथरस जिले के सिकंदराराऊ-एटा मार्ग पर स्थित फुलराई गांव में एक दुखद और हृदय विदारक घटना हुई है। भोले बाबा के सत्संग के समापन के बाद जब हजारों श्रद्धालु बाहर निकल रहे थे...

Jul 02, 2024 20:28

Short Highlights
  • हाथरस दुर्घटना की स्थिति पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सीधे मॉनीटरिंग कर रहे हैं, उन्होंने ने अगले 24 घंटों में मांगी है रिपोर्ट 
  • एडीजी आगरा और कमिश्नर अलीगढ़ के नेतृत्व में जांच टीम गठित की गई 
  • राज्य सरकार की तरफ से मृतकों को 2-2 लाख तथा घायलों को 50-50 हजार की आर्थिक सहायता देने की कही गई है बात 
Hathras News : हाथरस दुर्घटना की स्थिति पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सीधे मॉनीटरिंग कर रहे हैं, उन्होंने अगले 24 घंटों में रिपोर्ट मांगी है। उन्होंने मंत्री लक्ष्मी नारायण, संदीप सिंह के अलावा मुख्य सचिव मनोज सिंह और डीजीपी प्रशांत कुमार सिंह को तत्काल मौके पर भेजा है। साथ ही एडीजी आगरा और कमिश्नर अलीगढ़ के नेतृत्व में जांच टीम गठित की गई है। जिलाधिकारी आशीष कुमार और पुलिस अधीक्षक निपुण अग्रवाल घटना स्थल पर राहत और बचाव कार्यों की निगरानी कर रहे हैं। 

सीएम योगी आदित्यनाथ ने संवेदना व्यक्त की
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस दुर्घटना का संज्ञान लिया है और मृतकों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी जी, संदीप सिंह घटनास्थल के लिए रवाना हो चुके हैं। इसके अलावा प्रदेश के मुख्य सचिव व पुलिस महानिदेशक को घटना स्थल पर पहुंचने के निर्देशित दिए गए हैं। साथ ही एडीजी आगरा और कमिश्नर अलीगढ़ के नेतृत्व में जांच टीम गठित की गई है। राज्य सरकार की तरफ से मृतकों को 2-2 लाख तथा घायलों को 50-50 हजार की आर्थिक सहायता देने की बात कही गई है।

उन्होंने जिला प्रशासन को घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाने और उनका समुचित उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही, मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दुर्घटना स्थल पर पहुँचने और राहत कार्यों में तेज़ी लाने के आदेश दिए हैं। साथ ही, उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। जनपद हाथरस की दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुःखद एवं हृदय विदारक है।
ये भी पढ़ें : Big Breaking : हाथरस के रतिभानपुर पुर में सत्संग के समापन के दौरान भगदड़, 3o की मौत

द्रौपदी मुर्मू ने शोक व्यक्त किया
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने हाथरस जिले में हुई दुर्घटना में महिलाओं और बच्चों सहित अनेक श्रद्धालुओं की मृत्यु का समाचार हृदय विदारक है। मैं अपने परिवारजनों को खोने वाले लोगों के प्रति गहन शोक संवेदना व्यक्त करती हूं तथा घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं। राजनाथ सिंह बोले- अत्यंत पीड़ादायक
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्टकर हाथरस हादसे को अत्यंत पीड़ादायक बताया है। इस दुर्घटना में जिन्होंने अपनों को खोया है, उन शोकाकुल परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। इसके साथ ही मैं सभी घायलों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। राज्य सरकार की देखरेख में स्थानीय प्रशासन सभी पीड़ितों की हरसंभव मदद कर रही है।
चन्द्रशेखर आज़ाद ने संवेदना व्यक्त की
राष्ट्रीय अध्यक्ष चन्द्रशेखर आज़ाद ने कहा कि हाथरस में सत्संग में हुए हादसे से मन दुःखी है। मृतकों के प्रति मेरी संवेदनाएं। सरकार को इस हादसे की गहनता से जांच करनी चाहिए और मृतकों के परिवार को उचित मुआवज़ा देना चाहिए। इस हादसे में जान गंवाने वाले श्रद्धालुओं को नम आंखों से विदाई।

प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा - हृदयविदारक घटना 
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने अपने एक्स पर पोस्ट कर लिखा की हाथरस, उत्तर प्रदेश में सत्संग के दौरान भगदड़ की वजह से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की मृत्यु एवं कई के घायल होने का समाचार हृदयविदारक है। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें। शोक-संतप्त परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं। राज्य सरकार से मेरी अपील है कि पीड़ितों को उचित मुआवजा देने एवं घायलों के उपचार की व्यवस्था की जाए।
सपा के एक्स हेंडल से ट्विट
सपा के एक्स हेंडल से पोस्ट कर मृतकों की आत्मा को शांति की कमाना की है। पोस्ट में लिखा कि हाथरस में सत्संग के दौरान मची भगदड़ में लोगों के हताहत होने की सूचना, अत्यंत दुःखद ! ईश्वर मृतकों की आत्मा को शांति दें, घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना। शोकाकुल परिजनों को यह असीम दुःख सहने का संबल प्राप्त हो। जल्द से जल्द पूरा हो राहत कार्य, पीड़ित परिवारों को मुआवजा दे सरकार।

राहुल गांधी ने जताया शोक
घटना पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भी शोक जाहिर किया। उन्होंने एक्स पर लिखा, उत्तर प्रदेश के हाथरस में सत्संग के दौरान मची भगदड़ से कई श्रद्धालुओं की मृत्यु का समाचार अत्यंत पीड़ादायक है। सभी शोकाकुल परिजनों को अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की आशा करता हूं। सरकार और प्रशासन से अनुरोध है कि घायलों को हर संभव उपचार एवं पीड़ित परिवारों को राहत उपलब्ध कराएं। INDIA के सभी कार्यकर्ताओं से अनुरोध है कि राहत और बचाव में अपना सहयोग प्रदान करें।
मायावती ने किया ट्वीट
BSP सुप्रीमो मायावती ने एक्स पर लिखा, यूपी के जिला हाथरस में सत्संग के दौरान मची भगदड़ में काफी संख्या में लोगों की हुई मौत व अनेकों के घायल होने तथा आगरा में भी बौध/भीमकथा के दौरान एक युवक की हुई हत्या अति-दुःखद। सरकार इन घटनाओं की जांच कर उचित कार्रवाई तथा पीड़ित परिवारों की आर्थिक मदद करें।
  अमित शाह ने किया ट्वीट
एक्स पर ट्वीट कर गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि उत्तर प्रदेश के हाथरस में हुए दुःखद हादसे से मन अत्यंत व्यथित है। इस दुर्घटना में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारजनों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। ईश्वर उन्हें यह कष्ट सहने की शक्ति दें। स्थानीय प्रशासन राहत कार्यों में जुटा है। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।
पीएम मोदी ने हाथरस पर जताया दुख
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा में संबोधन के दौरान कहा कि 'इस समय चर्चा के बीच अभी मुझे एक दुखद खबर भी दी गई है। यूपी के हाथरस में जो भगदड़ हुई, उसमें अनेक लोगों की दुखद मृत्यु होने की जानकारी आ रही है। जिन लोगों की इस हादसे में जान गई है, मैं उनके प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं। मैं सभी घायलों के जल्द से जल्द ठीक होने की कामना करता हूं। राज्य सरकार की देखरेख में प्रशासन राहत और बचाव कार्य में जुटा हुआ है। केंद्र सरकार के वरिष्ठ उत्तर प्रदेश सरकार के लगातार संपर्क में है। मैं इस सदन के माध्यम से सभी को ये भरोसा देता हूं कि पीड़ितों की हर तरह से मदद की जाएगी।'

Also Read

जहरीले स्प्रे की वजह से भगदड़ मची, सत्संग में हाफ पैंट पहनकर आए थे 15-20 लोग

7 Jul 2024 05:59 PM

हाथरस हाथरस कांड में वकील का नया खुलासा : जहरीले स्प्रे की वजह से भगदड़ मची, सत्संग में हाफ पैंट पहनकर आए थे 15-20 लोग

हाथरस हादसे में नया मोड़ सामने आया है। हाथरस हादसे में मौत की वजह को लेकर साकार हरि के वकील एपी सिंह ने नया दावा पेश किया है... और पढ़ें