Lucknow Crime : लड़की से मारपीट-गाली का वीडियो वायरल होने पर हरकत में आई पुलिस, आरोपी गिरफ्तार

लड़की से मारपीट-गाली का वीडियो वायरल होने पर हरकत में आई पुलिस, आरोपी गिरफ्तार
UPT | गोमीनगर पुलिस की गिरफ्त में अभियुक्त।

Jul 08, 2024 00:30

वीडियो वायरल होने के बाद सपा और कांग्रेस ने सवाल खड़े किए। आरोपी का कनेक्शन भाजपा से बताया गया। इसके बाद काफी किरकिरी होने पर गोमतीनगर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर​ लिया।

Jul 08, 2024 00:30

Lucknow News : गोमतीनगर थाना पुलिस ने सोशल मीडिया पर युवती से मारपीट का वीडियो वायरल होने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद ये मामला काफी सुर्खियों में था और विपक्षी दल इसे लेकर कानूनव्यवस्था पर सवाल उठा रहे थे। समाजवादी पार्टी और कांग्रेस ने इसे लेकर कटाक्ष भी किया था। इसके बाद पुलिस ने रविवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

लड़की को थप्पड़ मारने और धमकी देने का वीडियो वायरल
सोशल मीडिया पर एक युवती से मारपीट का वीडियो तेजी से वायरल हुआ। वीडियो में एक लड़की कमरे में बैठी दिखाई दे रही है। पास में ही एक शख्स मौजूद है। वह अचानक उठता है और लड़की को थप्पड़ जड़ देता है। ये शख्स लड़की को गाली भी देता है और घर से निकलने को बोलता है। वीडियो में आरोपी शख्स लड़की को और थप्पड़ मारने की धमकी दे रहा है. वह लड़की से यह कहता है कि आखिर वह उससे बहस क्यों कर रही है. वीडियो में आरोपी की आवाज सुनाई देती है कि 'तू मेरे से बहस करेगी।' इस पर लड़की बोलती है, 'मैंने क्या गलत कहा। ये शख्स फोन पर किसी से बात कर रहा है और उसका स्पीकर ऑन है। बातचीत के दौरान लड़की कुछ कहती है, तभी शख्स उसे थप्पड़ मार देता है।

एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस ने नहीं उठाया कोई कदम
इस वीडियो के वायरल होने के बाद मामला सुर्खियों में आ गया। प्रकरण में सामने आया कि गोमतीनगर में एक सेवानिवृत्त अफसर के मकान में किराये पर रहने वाली लखीमपुर खीरी की निवासी छात्रा के साथ मारपीट के अलावा आरोपियों ने छेड़छाड़ भी की थी। विरोध पर उसके कपड़े तक फाड़ने का आरोप है। ये घटना 12 जून की बताई गई, जिस पर पुलिस ने अगले दिन एफआईआर दर्ज कर ली। लेकिन, आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया। 

सपा-कांग्रेस ने घटना को लेकर उठाए सवाल
प्रकरण में पीड़ित छात्रा का आरोप है कि सुधाकर तिवारी के मकान पर आरोपी प्रबल प्रताप व उसके पिता संजय प्रताप कब्जा करना चाहते हैं। लड़की का कहना है कि सुधाकर तिवारी और उसके पिता दोस्त हैं। इसलिए वह मकान में किराये पर रहती है। उसके यहां रहने से आरोपियों के मंसूबे कामयाब नहीं हो पा रहे हैं, इसके लिए उसके साथ दुर्व्यवहार किया गया। इस दौरान सुधाकर तिवारी के परिचित राज चौबे ने घटना का वीडियो बना लिया। अब वीडियो वायरल होने के बाद सपा और कांग्रेस ने सवाल खड़े किए। आरोपी का कनेक्शन भाजपा से बताया गया। इसके बाद काफी किरकिरी होने पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर​ लिया। 

Also Read

डीजीपी ने जारी किए आदेश, त्योहारों को लेकर फैसला

5 Oct 2024 10:34 PM

लखनऊ यूपी में पुलिस कर्मियों की छुट्टियां एक महीने तक रद्द : डीजीपी ने जारी किए आदेश, त्योहारों को लेकर फैसला

यूपी में आगामी त्योहारों के मद्देनजर पुलिस कर्मियों के अवकाश पर एक महीने तक रोक लगा दी गई है। यह आदेश उत्तर प्रदेश की डीजीपी प्रशांत कुमार ने जारी किया है। और पढ़ें