आरोप-प्रत्यारोप में उलझा हाथरस हादसा : अखिलेश ने भाजपा को ठहराया जिम्मेदार, तो अब सीएम योगी ने किया पलटवार

अखिलेश ने भाजपा को ठहराया जिम्मेदार, तो अब सीएम योगी ने किया पलटवार
UPT | आरोप-प्रत्यारोप में उलझा हाथरस हादसा

Jul 03, 2024 18:27

हाथरस हादसे के बाद अखिलेश यादव ने भाजपा पर आरोप लगाया है। इस घटना का जिम्मेदार सरकार को ठहराया, सीएम ने मीडिया से बात करते हुए इशारों में अखिलेश यादव पर पलटवार किया...

Jul 03, 2024 18:27

Hathras News : हाथरस हादसे के बाद हर कोई घटना के बारे में बात कर रहा है। इस हादसे में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भाजपा पर आरोप लगाया है। इस घटना का जिम्मेदार सरकार को ठहराया है। वहीं बुधवार को सीएम योगी हाथरस पहुंचे और प्रेस वार्ता की। सीएम ने मीडिया से बात करते हुए इशारों में अखिलेश यादव पर पलटवार किया।

सीएम ने की राजनीतिक संबंध की बात
मीडिया से बात करते हुए सीएम ने कहा कि ऐसे लोगों की फितरत चोरी भी और सीनाजोरी भी होती है। कहा कि हर व्यक्ति जानता है कि उन सज्जन की फोटो किसके साथ है। उनके राजनीतिक संबंध किसके साथ जुड़े हुए हैं। सीएम योगी ने अखिलेश यादव की रैलियों की तरफ इशारा करते हुए बोला कि पिछले दिनों रैलियों के दौरान इस तरह की भगदड़ कहां मचती थी। इसके पीछे कौन थे, इसकी तह में जाना आवश्यक है। जो लोग निर्दोष लोगों के जीवन के साथ खिलवाड़ करते हैं उनकी जवाबदेही भी तय की जाएगी।

अखिलेश ने सरकार को ठहराया जिम्मेदार
बता दें कि मंगलवार की शाम अखिलेश यादव ने सरकार को इसके लिए दोषी ठहराया था। इसके साथ ही अखिलेश यादव की भोले बाबा के साथ तस्वीरें भी वायरल हुई थीं। इसी को लेकर सीएम योगी ने अखिलेश पर पलटवार किया है। अखिलेश ने कहा था कि इतने बड़े पैमाने पर इतने लोगों की जान जाना आखिरकार सरकार क्या कर रही थी? सरकार की जानकारी में होने के बावजूद इतनी बड़ी घटना होना बहुत दुखद है। उनकी सुरक्षा और व्यवस्था के लिए सरकार ने क्या किया ये सबसे बड़ा प्रश्न बनता है। जब तक आप किसी आयोजन पर शुरूआत से लेकर अंत तक ध्यान नहीं देंगे, तो इसी तरह की घटना होगी।
  क्या है अखिलेश की फोटो वायरल का मामला
दरअसल, साल 2022 में अखिलेश यादव जनवरी के महीने में भोले बाबा के सत्संग में गए थे। सत्संग की चार फोटो उन्होंने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर डाली थी। हादसे के बाद तस्वीरें वायरल होने लगीं। अखिलेश यादव की भाषण देते की वीडियो भी वायरल हो रही हैं जिसमें कहा गया कि इतनी बड़ी संख्या को भारत में एक साथ कभी नहीं देखा गया। हादसे के बाद अखिलेश की फोटो चर्चा में है।
सीएम ने किया फोटो की तरफ इशारा
बुधवार को सीएम योगी ने घायलों से बातचीत की और अधिकारियों से मिलकर हाथरस पुलिस लाइन में हालात का जायजा लिया। उसके बाद उन्होंने प्रेस वार्ता में मीडिया से बातचीत करते हुए दिलासा दिया और मुआवजे की भी बात कही। साथ ही अखिलेश यादव द्वारा लगाए गए आरोपों का पलटवार भी किया। सीएम ने अखिलेश और भोले बाबा की फोटो की तरफ इशारा करते हुए कहा कि हर व्यक्ति जानता है कि उन सज्जन की फोटो किसके साथ है।

Also Read

हाथरस कांड का मुख्य आरोपी देव प्रकाश मधुकर दिल्ली से गिरफ्तार, एक लाख का इनाम घोषित था

5 Jul 2024 11:29 PM

हाथरस आज की सबसे बड़ी खबर : हाथरस कांड का मुख्य आरोपी देव प्रकाश मधुकर दिल्ली से गिरफ्तार, एक लाख का इनाम घोषित था

हाथरस सत्संग कांड के मुख्य आरोपी वेद प्रकाश मधुकर को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया गया है। एक लाख रुपये के इनामी इस आरोपी को वकील एपी सिंह ने पुलिस के हवाले किया। और पढ़ें