भद्रा के कारण राखी बांधने का समय तय : शुभ मुहूर्त दोपहर 1:32 बजे से प्रारंभ होकर पूरे दिन रहेगा 

शुभ मुहूर्त दोपहर 1:32 बजे से प्रारंभ होकर पूरे दिन रहेगा 
UPT | सीपू जी महाराज।

Aug 18, 2024 18:13

रक्षाबंधन पर भद्रा के चलते लोगों में असमंजस की स्थिति बन गई है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार राखी बांधने का शुभ मुहूर्त दोपहर 1:32 बजे के बाद शुरू होगा।

Aug 18, 2024 18:13

Hathras News : हाथरस में इस वर्ष रक्षाबंधन के त्योहार पर भद्रा के चलते लोगों में असमंजस की स्थिति बन गई है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार राखी बांधने का शुभ मुहूर्त दोपहर 1:32 बजे के बाद शुरू होगा। भद्रा का समय प्रातः 5:52 बजे से दोपहर 1:29 बजे तक रहेगा, इस दौरान राखी बांधना वर्जित माना गया है। 

ज्योतिषाचार्य आचार्य सीपूजी महाराज ने बताया कि इस साल पूर्णिमा तिथि 19 अगस्त को प्रातः 3:04 बजे से शुरू होकर रात्रि 11:55 बजे तक रहेगी। उदया तिथि के आधार पर रक्षाबंधन 19 अगस्त, सोमवार को मनाया जाएगा। इस बार रक्षाबंधन पर विशेष योग बनने जा रहे हैं, जिसमें सर्वार्थ सिद्धि योग, रवि योग, शोभन योग और श्रवण नक्षत्र एक साथ आ रहे हैं। ये सभी योग रक्षाबंधन को और भी शुभ और फलदायी बना रहे हैं।

प्रदोष काल में शाम 6:56 बजे से रात्रि 9:08 बजे तक का समय भी राखी बांधने के लिए अत्यंत शुभ 
उन्होंने बताया कि राखी बांधने का शुभ समय दोपहर 1:32 बजे से प्रारंभ होकर पूरे दिन रहेगा। इसके अलावा, प्रदोष काल में शाम 6:56 बजे से रात्रि 9:08 बजे तक का समय भी राखी बांधने के लिए अत्यंत शुभ माना गया है। इस अवधि में भाई-बहन के इस पवित्र पर्व को हर्षोल्लास से मनाया जा सकेगा।

Also Read

 पिता और भाई से है जान का खतरा, मुख्यमंत्री से लगाई सुरक्षा की गुहार 

19 Sep 2024 08:19 PM

अलीगढ़ एलीना खान से शिवांगी बन कर कलेक्ट्रेट में की शादी : पिता और भाई से है जान का खतरा, मुख्यमंत्री से लगाई सुरक्षा की गुहार 

गैर हिंदू संप्रदाय से ताल्लुक रखने वाली युवती ने हिंदू रीति रिवाज अपना कर कोर्ट में शादी कर ली। युवती ने तीन दिन पहले वीडियो वायरल कर परिजनों से जान का खतरा बताया था। और पढ़ें