कासगंज न्यूज : सपा नेता धर्मेंद्र यादव का जोरदार स्वागत, जानिए स्वामी प्रसाद मौर्य को क्या दी सलाह...

सपा नेता धर्मेंद्र यादव का जोरदार स्वागत, जानिए स्वामी प्रसाद मौर्य को क्या दी सलाह...
UPT | सपा पूर्व सांसद धमेन्द्र यादव

Feb 20, 2024 17:37

कासगंज जनपद के महावर गांव में समाजवादी पार्टी की ओर से एटा लोकसभा के सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में एक PDA जनपंचायत पखवाड़े कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

Feb 20, 2024 17:37

Kasganj News (Ayush Bhardwaj) : कासगंज जनपद के महावर गांव में समाजवादी पार्टी की ओर से एटा लोकसभा के सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में PDA जनपंचायत पखवाड़े का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के बदायूं के पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव ने शिरकत की। कार्यक्रम में धर्मेंद्र यादव ने कहा कि सुना है, स्वामी प्रसाद मौर्य कोई नया दल बना रहे हैं। हम उन्हें राय देना चाहते हैं कि वो उसी दल और झंडे के सिंबल से अपनी बेटी को जरूर चुनाव लड़ा दें।

महावर गांव में हुआ कार्यक्रम का आयोजन
लोकसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे तमाम राजनीतिक पार्टियों के कार्यकर्ता और नेता अब चुनाव की तैयारी में जुट गए हैं। मंगलवार को कासगंज जनपद के महावर गांव में समाजवादी पार्टी के एटा लोकसभा के प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में सपा ने PDA जनपंचायत पखवाड़े का आयोजन किया था। इस कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। PDA जनपंचायत पखवाड़े कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के बदायूं के पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव ने भी शिरकत की। कार्यक्रम में पहुंचने पर पूर्व सांसद का पार्टी के नेताओं ने स्वागत किया।
 
स्वामी प्रसाद मौर्य को दी सलाह
PDA पखवाड़े को सम्बोधित करते हुए पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव ने गठबंधन छोड़कर जाने वाले नेताओं के सवाल पर कहा कि जयंत चौधरी को सपा ने 7 सीटें दी थीं और अब बीजेपी से पूछो उन्हें कितनी सीटें दे पाए हैं। स्वामी प्रसाद मौर्य के सपा छोड़ने पर धर्मेंद्र यादव ने कहा कि मैंने मीडिया के माध्यम से सुना है कि वो नये दल की बात कर रहे हैं। उन्हें हमारी इतनी राय है कि जो नया दल बनायें उस दल के झंडे और सिंबल पर अपनी बेटी को जरूर चुनाव लड़ाएं। स्वामी प्रसाद मौर्य विधायक का चुनाव हार गये, लेकिन सपा ने उन्हें एमएलसी बनाया और पार्टी का राष्ट्रीय महासचिव बनाया। हमने उन्हें बहुत सम्मान दिया।

Also Read

मुआवजे में देरी न करे सरकार, जल्दी और ज्यादा मदद की जरूरत

5 Jul 2024 10:11 AM

अलीगढ़ हाथरस में राहुल बोले : मुआवजे में देरी न करे सरकार, जल्दी और ज्यादा मदद की जरूरत

राहुल गांधी ने हाथरस के नवीपुर स्थित ग्रीन पार्क में पहुंचकर सत्संग कांड में मृत लोगों के परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने पीड़ित परिवारों को सांत्वना दी और पूर्ण सहायता का आश्वासन... और पढ़ें