उपचुनाव से पहले रालोद ने बदला जिलाध्यक्ष : खैर विधानसभा सीट मिलने पर सौ फीसदी जीत का नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ने किया दावा

खैर विधानसभा सीट मिलने पर सौ फीसदी जीत का नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ने किया दावा
UPT | रालोद जिलाध्यक्ष चौधरी हम्वीर सिंह ने मीडिया को संबोधित किया।

Aug 23, 2024 19:38

अलीगढ़ के खैर विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव होने हैं। वहीं, राष्ट्रीय लोकदल के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष चौधरी हम्वीर सिंह ने कहा है कि यहां राष्ट्रीय लोकदल का प्रभुत्व रहा है। खैर विधान सभा सीट राष्ट्रीय लोकदल के खाते में जाएगी और सौ  प्रतिशत जीत दर्ज करेंगे।

Aug 23, 2024 19:38

Short Highlights
  • राष्ट्रीय लोक दल के खाते में मिलेगी सीट 
  • पश्चिमी यूपी की दो विधानसभा सीट रालोद मांग रही है 
  • राष्ट्रीय लोकदल का परचम लहराएगें
  • अनूप बाल्मीकि के हाथरस सांसद बनने पर खैर में होना है उपचुनाव 
Aligarh News : अलीगढ़ के खैर विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव होने हैं। वहीं, राष्ट्रीय लोकदल के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष चौधरी हम्वीर सिंह ने कहा है कि यहां राष्ट्रीय लोकदल का प्रभुत्व रहा है। खैर विधान सभा सीट राष्ट्रीय लोकदल के खाते में जाएगी और सौ  प्रतिशत जीत दर्ज करेंगे। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ने खैर विधानसभा सीट पर राष्ट्रीय लोकदल उम्मीदवार के जीत का दावा कर दिया है, हालांकि उन्होंने कहा कि हम पूरी कोशिश कर रहे हैं की खैर विधानसभा सीट राष्ट्रीय लोक दल के खाते में आएगी और अगर भाजपा के खाते में जाती है तो हमारी पार्टी का जो गठबंधन है, पार्टी कंधे से कंधा मिलाकर पुरजोर तरीके से साथ देंगी और जितायेगी। जिलाध्यक्ष ने पार्टी को बूथ स्तर पर मजबूत करने के लिए छोटे- बड़े कार्यकर्ताओं का सम्मान किया जायेगा।   

राष्ट्रीय लोक दल के खाते में मिलेगी सीट 
 शुक्रवार को होटल एवेन्यू में राष्ट्रीय लोकदल के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय लोकदल अध्यक्ष जयंत चौधरी ने 10 विधानसभा सीटों पर हो रहे उपचुनाव में दो सीट मांगी है। जिसमें अलीगढ़ की खैर विधानसभा है और दूसरी सीट मुजफ्फर नगर की मीरापुर है। उन्होंने कहा कि मुझे पूरी उम्मीद है कि यह दोनों सीट राष्ट्रीय लोकदल के खाते में ही आयेंगी।  

पश्चिमी यूपी की दो विधानसभा सीट रालोद मांग रही है 
वहीं, भाजपा द्वारा खैर विधानसभा सीट पर दावा जताने के सवाल पर उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ने हमें संदेश दिया है और इस मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी मुलाकात हुई है। उन्होंने कहा कि अलीगढ़, आगरा, हाथरस, मुजफ्फर नगर, मथुरा विधानसभा क्षेत्रों में हमारा जनाधार है। इन जिलों में राष्ट्रीय लोकदल के विधायक भी रहे हैं । पश्चिमी उत्तर प्रदेश की इन दो विधानसभा उपचुनाव की सीटों पर पुरजोर कोशिश कर रहे हैं और आश्वासन भी दिया गया है कि खैर विधानसभा की सीट राष्ट्रीय लोकदल के खाते में मिलेगी। वही, खैर में विधानसभा उपचुनाव होने वाले हैं। ऐसे में राष्ट्रीय लोकदल ने चौधरी हम्वीर सिंह को नवनियुक्त जिलाध्यक्ष बनाया है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी में हैं, उनको सक्रिय करने की जरूरत है। हर एक कार्यकर्ता को सम्मान मिलेगा, तभी वह पुरजोर काम करते हैं। 

राष्ट्रीय लोकदल का परचम लहराएंगे  
उन्होंने कहा कि चौधरी चरण सिंह और चौधरी अजीत सिंह की रीति और नीतियों को गांव-गांव तक पहुंचाने का काम किया जा रहा है।  आने वाले दिनों में राष्ट्रीय लोकदल का परचम अलीगढ़ में लहराएगा।  जल्द ही सातों विधानसभा में बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करने के लिए कार्यक्रम किया जाएगा।  हर छोटे-बड़े कार्यकर्ताओं को साथ लेकर आगे बढेंगे।   

अनूप बाल्मीकि के हाथरस सांसद बनने पर खैर में होना है उपचुनाव 
खैर विधानसभा चुनाव से पहले राष्ट्रीय लोकदल ने अपना जिलाध्यक्ष बदल दिया है। आरएलडी ने चौधरी कालीचरण  की जगह चौधरी हम्बीर सिंह को जिले की जिम्मेदारी सौंपी है। 2007 में चौधरी सत्यपाल सिंह और 2012 में भगवती प्रसाद राष्ट्रीय लोकदल से चुनाव जीते थे। वही 2017 और 2023 में भाजपा के अनूप बाल्मीकि ने जीत दर्ज की थी। अनूप बाल्मीकि ने हाथरस से लोकसभा का चुनाव लड़ा था, अनूप बाल्मीकि के जीतने के बाद खैर विधानसभा में उपचुनाव होना है। हालाकि भाजपा की तरफ से खैर विधान सभा उप चुनाव के लिए तैयारी शुरु कर दी गई है।   

Also Read

पिता और भाई से है जान का खतरा, मुख्यमंत्री से लगाई सुरक्षा की गुहार 

19 Sep 2024 08:19 PM

अलीगढ़ एलीना खान से शिवांगी बनकर कलेक्ट्रेट में की शादी : पिता और भाई से है जान का खतरा, मुख्यमंत्री से लगाई सुरक्षा की गुहार 

गैर हिंदू संप्रदाय से ताल्लुक रखने वाली युवती ने हिंदू रीति रिवाज अपना कर कोर्ट में शादी कर ली। युवती ने तीन दिन पहले वीडियो वायरल कर परिजनों से जान का खतरा बताया था। और पढ़ें