राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा : रुबी खान ने मनाई दिवाली, कहा- मंदिरों के साथ मस्जिदों व दरगाहों में दीपक जला कर दें एकता का संदेश

रुबी खान ने मनाई दिवाली, कहा- मंदिरों के साथ मस्जिदों व दरगाहों में दीपक जला कर दें एकता का संदेश
Uttar Pradesh Times | रूबी आसिफ खान

Jan 23, 2024 13:16

रूबी आसिफ खान ने अपने मुसलमान भाइयों से अपील की है कि मिलजुल कर इस खुशी को मनायें। इस बात को स्वीकार करें कि हम अलग नहीं है बल्कि एक हैं...

Jan 23, 2024 13:16

Aligarh News : अलीगढ़ में हिंदू देवी-देवताओं में आस्था रखने वाली रूबी आसिफ खान ने धूमधाम से राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की खुशियां मनायी। रूबी आसिफ खान ने अयोध्या में रामलला विराजमान के लिए मन्नत मांगी थी, जो अब वह पूरी हो गई। उन्होंने अपने मुसलमान भाइयों से अपील की है कि मिलजुल कर इस खुशी को मनायें। इस बात को स्वीकार करें कि हम अलग नहीं है बल्कि एक हैं। रुबी आसिफ खान ने भगवान राम की 22 जनवरी को पूजा अर्चना भी की। इससे पहले उन्होंने एक जनवरी से लेकर 22 जनवरी घर में लगातार पूजा प्रार्थना की और प्रसाद भी बांटा। उन्होंने कहा कि लाख धमकियां मिले लेकिन डरूंगी नहीं। इसी तरह भगवान श्री राम को मानती रहूंगी। उन्होंने कहा कि भगवान व अल्लाह एक ही है और मंदिर के साथ मस्जिदों में भी दीपक जला कर उत्सव मनाना चाहिए।

हिन्दू देवी-देवताओं की आराधना पर मिल चुकी है धमकी
शाह जमाल के मामूद नगर की रहने वाली रूबी आसिफ खान को हिन्दू देवी- देवताओं की आराधना करने पर पहले फतवे  मिल चुके हैं। इससे पहले भगवान गणेश, जन्माष्टमी, नवरात्रि पर कलश स्थापना कर घर में पूजा - पाठ कर चुकी है। जिसके बाद  कट्टरपंथियों के निशाने पर आ गई। धमकी भरी चिट्ठी और फतवे भी रुबी आसिफ खान के खिलाफ जारी होने लगे। रूबी आसिफ खान ने बताया कि मेरे घर पर भी धमकी भरे पोस्टर लगाए गए, लेकिन  ऐसे कट्टरपंथियों से डरने वाली नहीं हूं। मैं जो पूजा अर्चना कर रही हूं, करती रहूंगी। किसी की धमकियों से नहीं डरूंगी, उन्होंने बताया कि 22 तारीख के बाद अयोध्या में राम मंदिर के दर्शन के लिए जाऊंगी।

कट्टरपंथियों को बदलनी होगी अपनी सोच
रूबी के पति आसिफ खान भी उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर हिंदू धर्म के देवी - देवताओं की पूजा अर्चना करते हैं। आसिफ खान ने बताया कि हिंदू और मुस्लिम समुदाय मिलकर भव्य तरीके से उत्सव मना रहा है और ऐसा होना भी चाहिए। उन्होंने कहा कि भगवान श्री राम अपने घर वापस आए हैं। यह एक पावन पर्व के रूप में मनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि हमने अपने पूरे घर को भव्य तरीके से सजाया है। घर में एक जनवरी से 22 जनवरी तक पूजा पाठ होती रही। उपवास भी रखा गया। वहीं सोमवार को पूरा शहर राममय हो गया। उन्होंने कहा कि जो कट्टरपंथी सोच वाले हैं, उनको भी अब अपनी सोच बदलनी चाहिए। मंदिरों के साथ मस्जिदों,  दरगाहों में भी दीपक जलाए जाएं। दीपावली मनाई जाए। सब मिलजुल कर इस त्यौहार को मनाये। उन्होंने कहा कि कट्टरपंथी अपनी आदत चाहे न बदले, लेकिन हम प्यार का संदेश देते रहेंगे।

मस्जिदों, दरगाहों में भी दीपक जला कर एकता का दे संदेश
रुबी आसिफ खान ने शाम होते ही अपने घर को दीपों से सजाया। उन्होंने घर में दो सौ से अधिक घी के  दिये जलाकर दीपावली मनायी। रूबी ने कहा सभी लोग  अपने घर में दीपक जलाकर एकता का संदेश दें। रूबी खान ने कहा कि इस तरह एकता बनी रहेगी, कोई भेदभाव नहीं रहेगा। हम सब एक है। मंदिरों के साथ मस्जिदों में भी दीपक जलाये जायें।  रूबी आसिफ खान ने प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि वह देशभर में एकता का संदेश दे रहे हैं। वह कोई भेदभाव नहीं कर रहे। इसी तरीके से कट्टरपंथी भी समझ जाएं कि मिलजुल कर ही रहे। उन्होंने कहा कि कुछ कट्टर पंथी हैं, जिनको समझ में नहीं आता। वे जान से मारने की धमकी  देते रहे, लेकिन मैं पीछे नहीं हटूंगी।

Also Read

केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह ने कहा - पहले के सरकारों में यूपी में होते थे जमीनों पर जबरन कब्जा

4 Oct 2024 09:43 PM

एटा Etah News : केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह ने कहा - पहले के सरकारों में यूपी में होते थे जमीनों पर जबरन कब्जा

जनपद में आज एक दिवसीय दौरे पर केंद्र सरकार के मंत्री एसपी सिंह बघेल पहुंचे। जहां उन्होंने मीडिया से बात करते हुए अमेठी हत्याकांड पर पूछे गए सवाल पर... और पढ़ें