अखिलेश के करीबी सपा नेता पर रेप का आरोप : राम गोपाल का रिश्तेदार है रामेश्वर यादव, जीत चुका है विधानसभा का चुनाव

राम गोपाल का रिश्तेदार है रामेश्वर यादव, जीत चुका है विधानसभा का चुनाव
UPT | अखिलेश के करीबी सपा नेता पर रेप का आरोप

Oct 04, 2024 15:00

उत्तर प्रदेश के एटा जिले में समाजवादी पार्टी के दो प्रमुख नेताओं पर गंभीर आरोप लगे हैं। अलीगढ़ की एक महिला ने पूर्व विधायक रामेश्वर यादव और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जुगेंद्र यादव पर बलात्कार का आरोप लगाया है।

Oct 04, 2024 15:00

Short Highlights
  • अखिलेश के करीबी पर रेप का आरोप
  • राम गोपाल का भी है रिश्तेदार
  • जेल में बंद हैं दोनों नेता
Etah News : उत्तर प्रदेश के एटा जिले में समाजवादी पार्टी के दो प्रमुख नेताओं पर गंभीर आरोप लगे हैं। अलीगढ़ की एक महिला ने पूर्व विधायक रामेश्वर यादव और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जुगेंद्र यादव पर बलात्कार का आरोप लगाया है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि 4 जनवरी 2015 को वह एटा स्थित जुगेंद्र यादव के फार्म हाउस पर नौकरी मांगने गई थी, जहां उसे बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। महिला ने रामेश्वर यादव के दो बेटों सुबोध यादव और प्रमोद यादव पर भी उसके कपड़े फाड़ने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

अखिलेश के करीबी हैं दोनों नेता
आरोपी नेता समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद रामगोपाल यादव के रिश्तेदार हैं। रामेश्वर यादव अलीगंज से तीन बार विधायक रह चुके हैं और समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के करीबी माने जाते हैं। जुगेंद्र यादव की पत्नी रेखा यादव वर्तमान में एटा की जिला पंचायत अध्यक्ष हैं। दोनों आरोपी नेता वर्तमान में जेल में बंद हैं। रामेश्वर यादव अलीगढ़ जेल में और जुगेंद्र यादव एटा जेल में हैं। उन पर गैंगस्टर एक्ट, महिला से छेड़छाड़, और लूट समेत कई अन्य मामले दर्ज हैं।



जेल में बंद हैं दोनों नेता
पीड़िता ने बताया कि वह पिछले 9 साल से डर के कारण शिकायत नहीं कर पा रही थी। उसने कहा कि अब उसे पता चला है कि दोनों आरोपी जेल में बंद हैं और प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार है। इसी वजह से उसने अब शिकायत दर्ज कराने का साहस जुटाया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर जुगेंद्र यादव और रामेश्वर यादव के खिलाफ आईपीसी की धाराओं 376 (डी), 342, 323, 504 और 506 के तहत मामला दर्ज किया है। यह घटना समाजवादी पार्टी के लिए एक बड़ा झटका है, खासकर जब वर्तमान सरकार में अब तक सपा नेताओं की करीब 1.07 अरब रुपये की संपत्ति कुर्क की जा चुकी है।

यह भी पढ़ें- चर्चा में आया संभल का कल्कि महोत्सव : SDM रितु रानी ने जमकर लगाए हरियाणवी गाने पर ठुमके, वीडियो वायरल

यह भी पढ़ें- दशहरा-छठ पर यात्रा होगी आसान : गोरखपुर होकर चलाई जाएंगी नई स्पेशल ट्रेन, देखें शेड्यूल

Also Read