Aligarh News : ट्यूशन से घर लौट रही किशोरियों से छेड़खानी, तमंचा तानकर धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव, एक गिरफ्तार 

ट्यूशन से घर लौट रही किशोरियों से छेड़खानी, तमंचा तानकर धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव, एक गिरफ्तार 
UPT | पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Jul 05, 2024 00:33

अलीगढ़ में ट्यूशन पढ़ने जा रही किशोरियों से गैर समुदाय के युवकों  द्वारा छेड़खानी का मामला सामने आया है। कई दिन से आरोपी किशोरियों को परेशान कर रहे थे।

Jul 05, 2024 00:33

Short Highlights
  • गैर समुदाय के युवकों ने किशोरियों से की छेड़खानी 
  • एंटी रोमियो स्क्वायड पर उठ रहे प्रश्न चिन्ह  
Aligarh News : अलीगढ़ में ट्यूशन पढ़ने जा रही किशोरियों से गैर समुदाय के युवकों  द्वारा छेड़खानी का मामला सामने आया है। कई दिन से आरोपी किशोरियों को परेशान कर रहे थे। वहीं, छेड़छाड़ के साथ हथियारों के दम पर धर्म परिवर्तन करने का दबाव बना रहा था। गुरुवार शाम को लोगों ने एक आरोपी को पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया। परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। यह घटना थाना देहली गेट इलाके की है।  

गैर समुदाय के युवकों ने किशोरियों से की छेड़खानी 
गुरुवार शाम को किशोरियां ट्यूशन पढ़कर घर लौट रही थी। वहीं, रास्ते में किशोरियों को देहली गेट थाना क्षेत्र के इलाके में घेर कर चार - पांच युवकों ने रोक लिया। युवकों ने अश्लील बातें, छेड़खानी और बदतमीजी की। इस दौरान अवैध तमंचा तानकर किशोरियों से धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाया और ऐसा न करने पर गोली मारने की धमकी दी।  इसी दौरान किशोरी के परिजन काम से उसी रोड पर जा रहे थे और अपनी पुत्री की चीख - पुकार सुनकर पहुंचे गये।  इस दौरान एक युवक को मौके पर पकड़ लिया। जिसका नाम अरबाज है और वह छंगा वाली मस्जिद के पास रहता है। वहीं, अरबाज़ को थाना देहली गेट लेकर आया आये और मुकदमा दर्ज करने के लिए शिकायती पत्र दिया गया है। 

एंटी रोमियो स्क्वायड पर उठ रहे प्रश्न चिन्ह  
विश्व हिंदू परिषद के विभाग मंत्री मुकेश राजपूत, जिला प्रचारक प्रतीक रघुवंशी और बजरंग दल के लोग थाना देहली गेट पहुंच गए। इस दौरान मुकेश राजपूत ने कहा देहली गेट इलाके के रहने वाली किशोरियों जो प्रतिदिन ट्यूशन जाती थी। कुछ गैर समुदाय के युवक किशोरियों को रोक कर अभद्रता करते थे। वहीं, क्षेत्रीय लोगों ने उनको देख लिया और एक युवक को पड़कर थाने ले आये। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा जो एंटी रोमियो स्क्वायड चलाया गया है, उस पर प्रश्न चिन्ह उठ रहा है, कहीं न कहीं अभियान में कमी आ रही है । इसलिए प्रशासन से कहेंगे कि अपनी सजगता बढ़ाये, जिससे बेटियों के साथ इस तरह की घटनाएं न हो।

एक युवक गिरफ्तार 
घटना को लेकर क्षेत्राधिकारी प्रथम अभय कुमार ने बताया कि थाना देहली गेट पर वादी द्वारा प्रार्थना पत्र दिया गया। जिसमें आरोप लगाया गया कि उनकी पुत्री नाबालिग है। उसके साथ कुछ युवकों द्वारा छेड़खानी की गई है। जिस संबंध में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। आगे की कानूनी कार्रवाई प्रचलित है। 

Also Read

जहरीले स्प्रे की वजह से भगदड़ मची, सत्संग में हाफ पैंट पहनकर आए थे 15-20 लोग

7 Jul 2024 05:59 PM

हाथरस हाथरस कांड में वकील का नया खुलासा : जहरीले स्प्रे की वजह से भगदड़ मची, सत्संग में हाफ पैंट पहनकर आए थे 15-20 लोग

हाथरस हादसे में नया मोड़ सामने आया है। हाथरस हादसे में मौत की वजह को लेकर साकार हरि के वकील एपी सिंह ने नया दावा पेश किया है... और पढ़ें