UP Police Constable Exam 2024 : दो नई नवेली दुल्हनों ने प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप, छोड़ी परीक्षा

दो नई नवेली दुल्हनों ने प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप, छोड़ी परीक्षा
UPT | परीक्षा देने जा रहीं कतारबद्ध छात्राएं

Feb 19, 2024 13:11

एटा जिले में रविवार को पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा के दौरान अनोखा मामला सामने आया। बताया जा रहा है कि चार दिन पहले ही दो युवतियों की शादी हुई थी। और वह शादी के...

Feb 19, 2024 13:11

Eta News : एटा जिले में रविवार को पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा के दौरान अनोखा मामला सामने आया। बताया जा रहा है कि चार दिन पहले ही दो युवतियों की शादी हुई थी। और वह शादी के बाद परीक्षा देने पहुंची। दोनों नई नवेली दुल्हनों को सिपाही भर्ती की परीक्षा में बिछिया पहन कर परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं करने दिया गया। इसलिए उन्होंने अपने सुहाग की निशानी के लिए परीक्षा ही छोड़ दी, क्योंकि वह अपनी सुहाग की निशानी नहीं उतारना चाहती थी। केंद्र व्यवस्थापक के लाख कोशिशें के बावजूद भी नवविवाहिताओं ने पैर की बिछिया नहीं उतारी, जिसकी वजह से दोनों को परीक्षा छोड़नी पड़ी।

नई नवेली दुल्हनों ने प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप
दरअसल, परीक्षा केंद्र के गेट पर स्कूल प्रशासन चेकिंग के दौरान परीक्षा में प्रतिबंधित चीज़ें जिनमें पैर की बिछिया शामिल थी, उसे उतरवाया जा रहा था। जिले में दो अलग-अलग विद्यालयों के केन्द्र व्यवस्थापकों की हठधर्मिता के चलते दो नव विवाहिताओं को सिपाही भर्ती परीक्षा में बैठने नहीं दिया गया। जिसके बाद दोनों अभ्यर्थियों ने जिला प्रशासन से मामले की लिखित शिकायत की है। बताया जाता है कि दोनों अभ्यर्थी नव विवाहिता दीक्षा कुमारी और डॉली यादव ने स्कूल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए। उनका कहना है कि बिछिया प्रतिबंधित सामान में नहीं आते और ये कोई नकल सामग्री का हिस्सा भी नहीं है। उसके बाबजूद भी उन्हें बिछिया पहन कर परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं करने दिया गया। जिसकी बजह से परीक्षा छोड़नी पड़ी।

नई नवेली दुल्हनों ने छोड़ी परीक्षा 
बताया जा रहा है कि अलीगंज कस्बा की रहने वाली दीक्षा कुमारी का परीक्षा केंद्र डॉ लोकमन दास स्कूल अलीगंज रोड और शीतलपुर ब्लॉक के हीरापुर गांव की रहने वाली डॉली यादव का परीक्षा केंद्र था। डॉ. जाकिर हुसैन इस्लामियां इंटर कॉलेज निधौलीकलां में था। नवविवाहिता दीक्षा कुमारी की 4 दिन पहले तो डॉली यादव की 3 दिन पहले शादी हुई है। जब दोनों ने पैर की बिछिया नहीं उतारी तो दोनों को परीक्षा में बैठने नहीं दिया गया।

Also Read

हाथरस की विवाहिता का शव मथुरा में मिला, मायके पक्ष ने पति पर हत्या का आरोप लगाया

6 Oct 2024 10:47 AM

हाथरस Hathras News : हाथरस की विवाहिता का शव मथुरा में मिला, मायके पक्ष ने पति पर हत्या का आरोप लगाया

मथुरा जिले के राया क्षेत्र में एक विवाहिता का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक महिला की पहचान साधना, निवासी गढ़ी जैनी, कोतवाली हाथरस गेट, के रूप में की गई। और पढ़ें