यूपी के 16 शक्तिपीठ पर शक्ति महोत्सव : मंदिरों में होंगी आध्यात्मिक-सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

मंदिरों में होंगी आध्यात्मिक-सांस्कृतिक प्रस्तुतियां
UPT | मिशन शक्ति 5.0

Oct 06, 2024 14:26

सरकार के निर्देश पर संस्कृति विभाग ने इस महोत्सव की पूरी तैयारी कर ली है। यह महोत्सव 'मिशन शक्ति 5.0' के उद्देश्यों के अनुरूप महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को समर्पित होगा।

Oct 06, 2024 14:26

Lucknow News : यूपी के 16 प्रमुख शक्तिपीठों पर सप्तमी और अष्टमी के पावन अवसर पर प्रदेश सरकार 'शक्ति महोत्सव' का आयोजन करेगी। सरकार के निर्देश पर संस्कृति विभाग ने इस महोत्सव की पूरी तैयारी कर ली है। यह महोत्सव 'मिशन शक्ति 5.0' के उद्देश्यों के अनुरूप महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को समर्पित होगा। इस आयोजन में विशेष रूप से महिला कलाकारों को मंच प्रदान किया जाएगा, जो विभिन्न आध्यात्मिक और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी कला का प्रदर्शन करेंगी।

देवी महोत्सव से होगा सशक्तिकरण पर जोर
'शक्ति महोत्सव' के आयोजन का उद्देश्य महिला सशक्तिकरण को केंद्र में रखकर प्रदेश की महिलाओं को प्रोत्साहित करना है। इस महोत्सव में नौ देवियों पर आधारित विशेष झांकीमय प्रस्तुतियां दी जाएंगी, जिनके माध्यम से आध्यात्मिकता और भारतीय परंपराओं का प्रसार होगा। इसके अलावा, कुंभ और नवदुर्गा जैसे प्रसंगों पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ-साथ महिला सशक्तिकरण से संबंधित नुक्कड़ नाटकों का भी आयोजन किया जाएगा। इन नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से समाज में महिलाओं की सुरक्षा और उनके अधिकारों को लेकर जागरूकता फैलाई जाएगी।



इन प्रमुख शक्तिपीठों-मंदिरों में महोत्सव का आयोजन
उत्तर प्रदेश के विभिन्न शक्तिपीठों और मंदिरों में 'शक्ति महोत्सव' का आयोजन बड़े धूमधाम से किया जाएगा। इनमें प्रमुख रूप से देवीपाटन के मां पाटेश्वरी मंदिर, मैनपुरी का शीतला माता मंदिर, फिरोजाबाद का मां वैष्णो देवी मंदिर, झांसी का मां काली माता मंदिर, मथुरा का मां कात्यायनी शक्तिपीठ, प्रयागराज का अलोपी देवी शक्तिपीठ, विंध्याचल का मां विंध्यवासिनी मंदिर, सीतापुर का नैमिषारण्य प्रभा स्थली नैमिषधाम, गोरखपुर का गोरखनाथ मंदिर, जौनपुर का शीतला चौकियाधाम, सहारनपुर का त्रिपुर बाला सुंदरी शक्तिपीठ, फतेहपुर का कूड़ाधाम, वाराणसी का दुर्गा मंदिर, अयोध्या का बड़ी देवकाली मंदिर, बांदा का खत्री पहाड़ विंध्यवासिनी मंदिर और लखनऊ का मां चंद्रिका देवी मंदिर शामिल हैं। इन सभी शक्तिपीठों और मंदिरों में स्थानीय महिला कलाकार अपने-अपने समूहों के साथ भक्ति गीत, लोकनृत्य और झांकी के रूप में विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगी, जिसमें दर्शकों को आध्यात्मिकता का अनुभव मिलेगा।

भजनों-प्रस्तुतियों से महोत्सव में भरेंगी ऊर्जा
महोत्सव के अंतर्गत महिला कलाकारों का विशेष योगदान रहेगा। विभिन्न शक्तिपीठों में इन कलाकारों के देवी गीतों और भजनों के माध्यम से श्रद्धालुओं को भक्ति के सागर में गोता लगाने का अवसर मिलेगा। देवीपाटन के पाटेश्वरी मंदिर में शेफाली पांडेय और आयुषी राज, मैनपुरी के शीतला माता मंदिर में शालिनी शर्मा, फिरोजाबाद के मां वैष्णो देवी मंदिर में पूजा उपाध्याय और खुशी शर्मा, झांसी के मां काली माता मंदिर में अभिलाषा शर्मा और अर्चना कोटार्य महिला कलाकार प्रस्तुतियां देंगी। इसके साथ वृंदावन के मां कात्यायनी शक्तिपीठ, प्रयागराज के अलोपी देवी मंदिर, विंध्याचल के मां विंध्यवासिनी मंदिर सहित अन्य प्रमुख मंदिरों में भी महिला कलाकारों की प्रमुख भागीदारी रहेगी।

विशेष झांकीमय प्रस्तुतियां होंगे आकर्षण का केंद्र
शक्ति महोत्सव के अंतर्गत प्रदेश के विभिन्न शक्तिपीठों पर नौ देवियों पर आधारित विशेष झांकियों का प्रदर्शन किया जाएगा। इसके साथ ही, कुंभ और नवदुर्गा के प्रसंगों पर आधारित आध्यात्मिक कार्यक्रम भी आयोजित होंगे, जहां देवी गीतों और लोकनृत्य के माध्यम से श्रद्धालुओं को धार्मिक और आध्यात्मिक ऊर्जा प्राप्त होगी।

Also Read

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक बोले- उपचुनाव में सभी सीटें जीतेगी भाजपा 

6 Oct 2024 03:57 PM

लखनऊ यूपी में पूरी तैयारी : डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक बोले- उपचुनाव में सभी सीटें जीतेगी भाजपा 

भारतीय जनता पार्टी ने यूपी की 10 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर कमर कस ली है। लोकसभा चुनाव में प्रदेश में करारी हार के बाद भाजपा सदस्यता अभियान के जरिए सूबे में अपनी जमीनी पकड़ को और मजबूत करने में लगी है। और पढ़ें