अलीगढ़ नगर निगम कार्यकारिणी चुनाव को लेकर हंगामा : सपा पार्षदों ने की नारेबाजी, सदन में कुर्सी और टेबल तोड़ी गई

 सपा पार्षदों ने की नारेबाजी, सदन में कुर्सी और टेबल तोड़ी गई
UPT | नगर निगम बैठक में हुआ हंगामा

Aug 24, 2024 18:11

अलीगढ़ नगर निगम में कार्यकारिणी का चुनाव नहीं करने को लेकर सभागार में जमकर हंगामा हो गया। इस दौरान सदन में कुर्सियां फेंकी गई। टेबल तोड़ दिये गए।

Aug 24, 2024 18:11

Short Highlights
  • नगर निगम कार्यकारिणी में 12 सदस्य होते हैं  
  • चुनाव नहीं कराने पर सपा पार्षदों ने किया हंगामा 
  • भाजपा पार्षद ने तोड़ फोड़ की निंदा की
  • हार के चलते भाजपा ने सदन छोड़ा 
Aligarh news : अलीगढ़ नगर निगम में कार्यकारिणी का चुनाव नहीं करने को लेकर सभागार में जमकर हंगामा हो गया। इस दौरान सदन में कुर्सियां फेंकी गई। टेबल तोड़ दिये गए।  शीशे के गिलास भी तोड़ दिया गया।  वहीं, हंगामे को देखते हुए नगर आयुक्त और महापौर कार्यक्रम को स्थगित करते हुए सभागार से निकल गये। 

नगर निगम कार्यकारिणी में 12 सदस्य होते हैं  

नगर निगम बोर्ड की कार्यकारिणी का चुनाव शनिवार को होना था। इस दौरान जवाहर भवन स्थित नगर निगम सभागार में पार्षदों के साथ नगर आयुक्त विनोद कुमार और महापौर प्रशांत सिंहल उपस्थित थे। नगर निगम बोर्ड कार्यकारिणी में 12 सदस्य होते हैं। जिनमें 6 सदस्य बाहर हो जाते हैं। वहीं पर्ची के जरिए पांच भाजपा और एक बसपा के पार्षद बाहर हो गए। सपा के चार और भाजपा के दो रह गए। सपा के पार्षदों का कहना है की पर्ची प्रक्रिया के बाद चुनाव कर दिया जाए। इस दौरान महापौर प्रशांत सिंहल ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया दो चरणों में कराई जाएगी। एक चरण में पर्ची निकाली जाएं और दूसरे चरण में चुनाव कराया जाएगा।  

चुनाव नहीं कराने पर सपा पार्षदों ने किया हंगामा 

हालांकि चुनाव नहीं कराने को लेकर विवाद शुरू हो गया। इस दौरान सपा पार्षदों  ने हंगामा कर दिया। जमकर नारेबाजी की गई। सभागार में कुर्सी और मेज तोड़े गये। हंगामे को बढ़ता देख महापौर प्रशांत सिंहल और नगर आयुक्त विनोद कुमार सभागार छोड़कर निकल गए। 

भाजपा पार्षद ने तोड़ फोड़ की निंदा की

भाजपा पार्षद कुलदीप पांडे ने बताया कि पर्चियां निकालने के बाद इतनी जल्दी चुनाव की तैयारी नहीं हो सकती। 90 बैलेट पेपर छापने होते हैं। पर्चे दाखिल करने होते हैं। चुनाव अधिकारी को बुलाना होता है। उन्होंने कहा कि सदन को स्थगित किया गया है। कुछ लोगों ने सदन का वातावरण बिगाड़ने की कोशिश की है। उसकी हम निंदा करते हैं। तोड़फोड़ की निंदा करते हैं. उन्होंने कहा कि जो हमारे मेंबर थे. जिन्हें वोट डालना था। वह अलीगढ़ में नहीं थे। इसलिए सदन स्थगित किया गया है। 

हार के चलते भाजपा ने सदन छोड़ा 

सपा पार्षद हाफिज अब्बासी ने कहा कि दो बार कार्यकारिणी मीटिंग कैंसिल होने के बाद तीसरी बार बैठक रखी गई थी। जिसमें कार्यकारिणी का चुनाव होना था। कार्यकारिणी में से भाजपा के पांच सदस्य निकल गए और एक सदस्य बचे. कार्यकारिणी में 6 लोगों का चुनाव होना है। भाजपा के लोगों ने सोचा कि हम जीत नहीं सकते, इसलिए तत्काल सदन छोड़कर भाग गये। इसकी निंदा करते हैं। 

Also Read

पिता और भाई से है जान का खतरा, मुख्यमंत्री से लगाई सुरक्षा की गुहार 

19 Sep 2024 08:19 PM

अलीगढ़ एलीना खान से शिवांगी बनकर कलेक्ट्रेट में की शादी : पिता और भाई से है जान का खतरा, मुख्यमंत्री से लगाई सुरक्षा की गुहार 

गैर हिंदू संप्रदाय से ताल्लुक रखने वाली युवती ने हिंदू रीति रिवाज अपना कर कोर्ट में शादी कर ली। युवती ने तीन दिन पहले वीडियो वायरल कर परिजनों से जान का खतरा बताया था। और पढ़ें