राजा महेन्द्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय के पहले दीक्षांत समारोह में पहुंचे उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ :  कहा -  राष्ट्र से ऊपर कुछ नहीं है. राष्ट्रवाद हमारा धर्म है  

  कहा -  राष्ट्र से ऊपर कुछ नहीं है. राष्ट्रवाद हमारा धर्म है  
UPT | राजा महेन्द्र प्रताप विवि के पहले दीक्षांत समारोह में पहुंचे उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़

Oct 21, 2024 15:22

राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय के पहले दीक्षांत समारोह में सोमवार को उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल पहुंची

Oct 21, 2024 15:22

Short Highlights
  • मेधावियों को प्रदान किया मेडल
  • मां के नाम एक पेड़ लगाये 
  • इतिहास को ठीक से नहीं बताया गया 
  • राष्ट्र से ऊपर कुछ नहीं है 

Aligarh news : राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय के पहले दीक्षांत समारोह में सोमवार को उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल पहुंची। मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने राजा महेन्द प्रताप सिंह विश्वविद्यालय 2019 में बनाने की घोषणा हुई थी। वहीं, 2021 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विश्वविद्यालय का शिलान्यास किया था। विश्वविद्यालय के पहले समारोह में मुख्य अतिथि उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने इस मौके पर अपनी माता की स्मृति में परिषर में पौधारोपण किया। इस दौरान छात्रों ने गीत प्रस्तुत कर लोगों को मंत्र मुग्ध कर दिया। विश्वविद्यालय के कुलपति चंद्रशेखर ने पुष्प गुच्छ भेंट कर राष्ट्रपति का स्वागत किया।  

मेधावियों को प्रदान किया मेडल

 उपराष्ट्रपति ने उपाधियां को डिजीलॉकर में सेव किया। वहीं, मेधावी छात्रों को स्वर्ण पदक प्रदान किया। स्वर्ण पदक पाने वाले मेधावियों में सारिका, दीक्षा वर्मा, भानु प्रताप, शिवानी शर्मा माधव शर्मा, अदिति चोला, अमरजीत सिंह, तरुण कुमार , हिमांशु वार्ष्णेय तनिष्का को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया। इस मौके पर छात्रों के अभिभावकों का भी सम्मान किया गया। इस दौरान प्राथमिक विद्यालय के बच्चों की प्रतियोगिता के विजेता छाओं को भी उप राष्ट्रपति ने प्रमाण पत्र देखकर सम्मानित किया। राज्यपाल ने आंगनबाड़ी कार्यकात्रियों को बेहतर कार्य करने के लिए सम्मानित किया।  

मां के नाम एक पेड़ लगाये 

इस दौरान उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा के यूपी की राज्यपाल शिक्षा के प्रति बहुत समर्पित हैं। वे कुलाधिपति के रूप में अपना दायित्व बखूबी निभा रही हैं। उत्तर प्रदेश राज्य बहुत भाग्यशाली है कि उन्हें बहुत अच्छा राज्यपाल मिला है। उन्होंने कहा कि राज्यपाल के साथ मिलकर काम किया कि मां के नाम एक पेड़ लगाने के कार्यक्रम की शुरु किया।  हमें याद रखना पड़ेगा कि पृथ्वी के अलावा रहने के लिए कोई दूसरी जगह नहीं है। इसका संरक्षण करना पड़ेगा। उन्होंने छात्रों से अपील की कि यूनिवर्सिटी के प्रांगण में भी मां के नाम पेड़ जरूर लगाये। क्यों कि क्लाइमेट बहुत तेजी से चेंज हो रहा है। 

इतिहास को ठीक से नहीं बताया गया 

उन्होंने कहा कि इस विश्वविद्यालय का नाम राजा महेंद्र प्रताप सिंह के नाम रखा गया। जो देशभक्त, नेशनल हीरो और फ्रीडम फाइटर रहे।  उन्होंने छात्रों से कहा कि आपकी डिग्री इस देश के लिए एक एसेट है। इस देश की तरक्की में युवा सहयोगी बनें। हमें 2047 में विकसित भारत बनाना है। तीन साल पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस विश्वविद्यालय का शिलान्यास किया था। राजा महेंद्र प्रताप सिंह हीरो है। उन्होंने देश की आजादी के लिए महत्वपूर्ण काम किया। हमारे इतिहास को ठीक से नहीं बताया  गया। देश की स्वतंत्रता के लिए संघर्ष करने वालों के जीवन के बारे में युवाओं को पता चलना चाहिए। बीआर अंबेडकर, चौधरी चरण सिंह, कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देकर सम्मान दिया गया. सुभाष चंद्र बोस का जन्मदिन भी पराक्रम दिवस के रूप में अब मनाया जा रहा है। 

राष्ट्र से ऊपर कुछ नहीं है 

उन्होंने कहा राष्ट्र से ऊपर कुछ नहीं है। राष्ट्रवाद हमारा धर्म है। निजी हित या कोई भी हित राष्ट्र हित से ऊपर नहीं रख सकते। यही हमारा संकल्प होना चाहिए। यही हमारी संस्कृति का निचोड़ है। राजा महेंद्र प्रताप सिंह विजनरी थे। जिन्होंने टेक्निकल शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए मथुरा में शिक्षा केंद्र स्थापित किया। उन्होंने इंडस्ट्री और कॉर्पोरेट सेक्टर से अपील की है कि वह इंडिया के एजुकेशन सिस्टम में निवेश करें। उन्होंने कहा कि गुरुकुल सिस्टम में कोई फीस नहीं होती थी। कोई रोक-टोक नहीं होती थी। उन्होंने न्यू एजुकेशन पॉलिसी के बारे में छात्रों को बताया। 


10% छात्रों को पता है कि कहां संभावनाएं हैं  

उन्होंने कहा कि दुनिया का कोई भी देश साढ़े सात या आठ प्रतिशत जीडीपी ग्रोथ के साथ आगे नहीं बढ़ रहा है। यह आंखों से देख रहे हैं। जिसका सपना देख कर भी डर लगता था। वर्ल्ड क्लास इंफ्रास्ट्रक्चर रेल , रोड कनेक्टिविटी, डिजिटाइजेशन पूरे देश भर में हो रहा है। उन्होंने कहा कि लोगों को लगता है कि नौकरियां कहां है। लेकिन थोड़ा सा अपने पास देखिये. अब बॉस्केट आफ ऑपर्चुनिटीज है। एक जानकारी के हिसाब से 10% छात्रों को पता है कि कहां संभावनाएं है। 90% को नहीं पता है। इसलिए भारत को इंटरनेशनल मोनेटरी फंड(आईएमएफ) कह रहा है कि भारत अवसर की जमीन है। आप अपने आसपास देखिए।  
 

Also Read

तीन चरणों में पूरी होगी ग्रेटर अलीगढ़ आवास योजना, 330 हेक्टेयर भूमि में तैयारियां तेज

21 Oct 2024 05:50 PM

अलीगढ़ बदलता उत्तर प्रदेश : तीन चरणों में पूरी होगी ग्रेटर अलीगढ़ आवास योजना, 330 हेक्टेयर भूमि में तैयारियां तेज

ग्रेटर अलीगढ़ के विकास के लिए अलीगढ़ विकास प्राधिकरण (एडीए) ने व्यापक तैयारियों की शुरुआत कर दी है। इस योजना के तहत खैर रोड पर 330 हेक्टेयर भूमि पर आवासीय योजना विकसित की जाएगी... और पढ़ें