Aligarh News : मनरेगा फंड से शेखा झील से हटेगी जलकुंभी, सर्दी शुरू होते ही यहां आते हैं प्रवासी पक्षियों का झुंड 

मनरेगा फंड से शेखा झील से हटेगी जलकुंभी, सर्दी शुरू होते ही यहां आते हैं प्रवासी पक्षियों का झुंड 
UPT | शेखा झील का स्थलीय निरीक्षण करते जिलाधिकारी विशाख जी।

Aug 31, 2024 21:22

अलीगढ़ में शेखा झील से जलकुंभी हटाए जाने के निर्देश डीएफओ को दिये गये हैं। इस बर्ड सेंचुरी झील में पर्यटन से संबंधित सुविधाओं को विकसित करने की योजना बनाने की निर्देश भी दिए हैं।

Aug 31, 2024 21:22

Short Highlights
  • मनरेगा धनराशि से हटेगी झील की जलकुंभी 
  • पर्यटन को बढ़ावा देने के निर्देश 
Aligarh News : अलीगढ़ में शेखा झील से जलकुंभी हटाए जाने के निर्देश डीएफओ को दिये गये हैं। इस बर्ड सेंचुरी झील में पर्यटन से संबंधित सुविधाओं को विकसित करने की योजना बनाने की निर्देश भी दिए हैं। जिलाधिकारी विशाख जी ने शनिवार को शेखा झील का भ्रमण और निरीक्षण किया। 

मनरेगा धनराशि से हटेगी झील की जलकुंभी 
जिला अधिकारी विशाख जी द्वारा  पनेठी के पास स्थित शेखा झील पक्षी विहार का निरीक्षण किया । इस दौरान डीएम द्वारा शेखा झील पक्षी विहार के प्रस्तावित विस्तारीकरण एवं  सौंदर्यीकरण को लेकर समीक्षा भी की गई । डीएम ने निरीक्षण एवं भ्रमण के साथ-साथ शेखा झील के  सौंदर्यीकरण को लेकर आवश्यक निर्देश भी दिए। उन्होंने विशेष रूप से जलकुंभी की सफाई को लेकर निर्देश देते हुए मनरेगा या किसी अन्य शासकीय स्रोत से आवंटित धनराशि से झील से जलकुंभी हटाने की बात कही। इसके साथ-साथ उन्होंने पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए एवं शेखा झील पक्षी विहार के वृहद प्रचार प्रसार के लिए ई -बस के माध्यम से अलीगढ़-शेखा झील डे टुअर की तैयारी किए जाने एवं प्रचार के लिए निर्देश दिए।  शेखा झील पक्षी विहार के निकट खाली स्थान पर पर्यटन से संबंधित सुविधाओं को विकसित करने की योजना बनाने के लिए भी आवश्यक निर्देश दिये हैं।  

पर्यटन को बढ़ावा देने के निर्देश 
जिलाधिकारी ने इसके पश्चात शेखा झील इलाके में पर्यटन को बढ़ावा देने एवं पर्यटकों के लिए सुख सुविधाओं को बढ़ाने के उद्देश्य से पर्यटन विभाग द्वारा भवन निर्माण के लिए प्रस्तावित भूमि का भी स्थलीय निरीक्षण किया । इस अवसर पर डीएफओ  सुंदरेशा, एडीएम प्रशासन पंकज कुमार, एसडीएम कोल दिग्विजय सिंह, क्षेत्रीय वन अधिकारी गौरव सिंह, नायब तहसीलदार वीरेंद्र कुमार एवं पर्यटन विभाग के अन्य अधिकारी मौजूद रहे। 

Also Read

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वीडियो 

14 Sep 2024 11:24 PM

कासगंज गांव की समस्याएं देखने ट्रैक्टर से निकल पड़ीं कासगंज की डीएम मेधा रूपम : सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वीडियो 

शुक्रवार को जनसुनवाई के दौरान डीएम मेधा रूपम को सोरों विकास खंड क्षेत्र के गांव गंगागढ़ की दुर्दशा से अवगत कराया गया। ग्रामीणों ने डीएम को बताया कि गांव से निकलना मुश्किल हो गया है। और पढ़ें