Agra News : नवविवाहित जोड़े का अजीबोगरीब मामला देख काउंसलर भी हैरान, पत्नी भी जिद पर अड़ी...

UPT | नवविवाहिता को थी नशे का मंजन करने की आदत

Aug 11, 2024 13:42

ताज नगरी में परिवार परामर्श केंद्र पर अजब - गजब मामले सामने आ रहे हैं। काउंसलर भी  पति-पत्नी के विवादों को देखकर दंग और हैरान हैं। ऐसा ही मामला नव विवाहित दंपत्ति का देखने को मिला है। विदा होने के बाद पहली बार ससुराल आई विवाहिता को एक बुरी लत....

Agra News : ताज नगरी में परिवार परामर्श केंद्र पर अजब - गजब मामले सामने आ रहे हैं। काउंसलर भी पति-पत्नी के विवादों को देखकर हैरान हैं। ऐसा ही मामला नव विवाहित दंपत्ति का देखने को मिला है। विदा होने के बाद पहली बार ससुराल आई विवाहिता को एक बुरी लत थी, जब पति को इसकी जानकारी हुई तो उसने इसका विरोध जताया और पत्नी से इस अजीब नशे की लत को छोड़ने की कहा, लेकिन पत्नी ने अपनी इस नशे की लत को नहीं छोड़ा तो पति, पत्नी को मायके छोड़ आया। इसके बाद मामला परिवार परामर्श केन्द्र पहुंचा, जहां मामले में सुनवाई हुई है। 

बुरी लत छोड़ने से किया इनकार
बताया जा रहा है कि मार्च 2024 में थाना सदर की युवती की शादी हुई थी, लेकिन युवती को नशे का मंजन करने की आदत थी, जिस कारण पति ने उसे अपने साथ रहने से साफ मना कर दिया। पति ने बताया कि शादी के बाद जब पत्नी ससुराल आई, तो उसकी इस बुरी लत के बारे में जानकारी हुई। उसने पत्नी को बहुत समझाया, लेकिन वह अपनी ये बुरी आदत छोड़ने के लिए तैयार नहीं है। मजबूर होकर पत्नी की इस लत की जानकारी पति द्वारा मायके वालों को भी दी। वबावजूद इसके पत्नी पर इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ा, मजबूरन पति ने अजीबो गरीब नशा करने वाली पत्नी को छोड़ने का मन बना लिया 

पति की सिर्फ एक ही शर्त थी
पुलिस लाइन स्थित परिवार परामर्श केंद्र के काउंसलर ने बताया कि 2 महीने बाद ही पति ने नई दुल्हन को मायके छोड़ दिया। पति की सिर्फ एक ही शर्त है कि पत्नी नशे का पेस्ट करना छोड़ दे, तो वह पत्नी को सम्मान से घर ले आएगा। काउंसलिंग कर नव विवाहिता को समझाने का प्रयास किया गया है, लेकिन पत्नी अभी भी जिद पर अड़ी है और कोई भी बात मानने के लिए तैयार नहीं है। 

Also Read