अनंत अंबानी की शादी के कार्ड को लेकर बवाल : मथुरा के पुजारी बोले- 'मंदिर में फोटो खींचकर वापस लेते गए'

UPT | अनंत अंबानी की शादी के कार्ड को लेकर बवाल

Jul 15, 2024 17:13

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी के कार्ड को लेकर मथुरा में विवाद छिड़ गया है। मंदिर के पुजारियों ने आरोप लगाया है कि कुछ लोग कार्ड लेकर आए और उसे मंदिर में भगवान के चरणों में स्पर्श कराकर वापस लेते गए।

Short Highlights
  • अनंत अंबानी की शादी के कार्ड को लेकर बवाल
  • मंदिर के पुजारियों ने लगाया गंभीर आरोप
  • शादी में ब्रज से पहुंचे थे लोग
Mathura News : अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी के कार्ड को लेकर मथुरा में विवाद छिड़ गया है। मंदिर के पुजारियों ने आरोप लगाया है कि कुछ लोग कार्ड लेकर आए और उसे मंदिर में भगवान के चरणों में स्पर्श कराकर वापस लेते गए। गिरिराज मंदिर के सेवायत दीपचंद पुरोहित ने इसकी शिकायत मंदिर कमेटी से भी की है।

पुजारियों ने क्या लगाया आरोप?
गिरिराज मंदिर के सेवायत ने आरोप लगाया कि मुकुट मुखारबिंद मानसी गंगा मंदिर गोवर्धन के सेवायत परिवार सदस्य मनोज शर्मा कार्ड लेकर आए थे। उन्होंने ठाकुरजी के चरणों में कार्ड को स्पर्श कराने को कहा, इसकी वीडियो बनाई और कार्ड वापस लेकर चले गए। जब पूछा गया तो कहा कि कार्ड जतीपुरा देना है। वहीं यमुनाजी मंदिर के पुराजरी ने भी कहा कि अनंत अंबानी की शादी का कार्ड लेकर आए लोगों ने इसे भगवान के चरणों में रखा और कुछ देर बाद ही वापस लेकर चले गए। विश्राम घाट यमुना मंदिर समिति के संरक्षक एवं वर्तमान में मंदिर के सेवायत पुजारी सुभाष चतुर्वेदी ने बताया कि जब उन्होंने कार्ड वापस मांगा तो हमें अच्छा नहीं लगा। हमने तुरंत कार्ड वापस दे दिया। यह यमुना जी का घोर अपमान था।

क्या बोले कार्ड वितरण करने वाले जिम्मेदार?
इस पूरे मामले पर कार्ड वितरण से जुड़े पवन चतुर्वेदी का कहना है कि कार्ड मुकुट मुखारबिंद मानसी गंगा मंदिर सेवायत परिवार के सदस्य मनोज शर्मा के पास है और सही है। वहीं मनोज शर्मा से जब इस बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा गिरिराजजी का सेवायत होने के कारण मुझे ये कार्ड पर्सनली दिया गया है। मुझे लगा कि कार्ड को ठाकुर जी के मंदिर में जाकर चरण स्पर्श कराना चाहिए, इसलिए वहां गया था। बस इतनी ही बात है।

शादी में ब्रज से पहुंचे थे लोग
आपको बता दें कि अनंत अंबानी की शादी में शामिल होने के लिए मथुरा-वृंदावन के लोग भी पहुंचे थे। भागवत प्रवक्ता देवकी नंदन महाराज ने आशीर्वाद समारोह में अनंत अंबानी को रामायण भेंट की तो वहीं बांके बिहारी मंदिर के पुजारी गोपी गोस्वामी ने बांसुरी भेंट की। अनंत और राधिका को वृंदावन आने का निमंत्रण भी दिया गया। अनंत अंबानी और राधिका का विवाह 12 जुलाई को सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती, बाबा रामदेव, अवधेशानंद गिरि, देवकी नंदन महाराज तथा धर्म-अध्यात्म क्षेत्र के कई लोग पहुंचे थे।

Also Read