Mathura News : ठाकुरजी की शरण में पहुंचे डॉ कुमार विश्वास, दर्शन करके की पूजा-अर्चना

UPT | कुमार विश्वास दर्शन करते हुए

Aug 24, 2024 20:56

देश के प्रख्यात साहित्यकार एवं कवि डाक्टर कुमार विश्वास शनिवार को ठाकुर श्री बांके बिहारी के दरबार में पहुंचे। यहां उन्होंने ठाकुर बांके बिहारी के दर्शन कर...

Mathura News : देश के प्रख्यात साहित्यकार एवं कवि डाक्टर कुमार विश्वास शनिवार को ठाकुर श्री बांके बिहारी के दरबार में पहुंचे। यहां उन्होंने ठाकुर बांके बिहारी के दर्शन कर पूजा अर्चना की। इस दौरान वह पूरी तरह आस्था के रंग में रंगे नजर आए। उन्होंने अपने आराध्य को भजन भी गाकर सुनाया। 

कोलकाता की घटना को बताया दुर्भाग्यपूर्ण 
इस दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए डाक्टर कुमार विश्वास ने कोलकाता की घटना पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए राजनीतिक दलों को आड़े हाथों भी लिया। कहा कि कोलकाता रेप मर्डर की घटना बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। लेकिन उससे ज्यादा दुर्भाग्यपूर्ण मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा वाम के साथ राम का राजनीतिक रूप से चर्चा करना है। क्योंकि भगवान राम का जन्म दुष्टों के संहार के लिए हुआ है। 

दर्शन कर की पूजा अर्चना
मथुरा में श्री कृष्ण जन्मभूमि मसले पर उन्होंने कहा कि यदि दूसरे पक्ष के एक हजार लोग भी समझदारी दिखाते हुए विवादित भूमि का खुद अध्ययन करें और इसे श्री कृष्ण के भव्य मंदिर के लिए सौंप दें, तो भाईचारा कायम होगा। उन्होंने कहा कि भगवान श्री कृष्ण के जन्म पर यह उनसे यही प्रति उपहार मांग रहे हैं। इससे पूर्व मंदिर के सेवायत मनोज गोस्वामी एवं गोपी गोस्वामी ने डॉक्टर कुमार विश्वास को पूजा अर्चना कराई तथा प्रसाद अंगवस्त्र व 56 भोग भेंट किया।

Also Read