Agra News : दुष्कर्म पीड़िता से आरोपियों ने लिखवाया समझौता, फिर चलती कार से फेंका, मचा हड़कंप

UP Times | दुष्कर्म पीड़िता से आरोपियों ने लिखवाया समझौता

Jan 01, 2024 11:25

ताज नगरी में जहां एक तरफ पूरा शहर नए साल के जश्न में डूबा हुआ था, वहीं दूसरी तरफ कुछ लोगों में सामूहिक दुष्कर्म की शिकार हुई महिला को सड़क पर फेंककर चले गए। जब पुलिस को जानकारी हुई...

Short Highlights
  • शराब के नशे में सड़क पर पड़ी मिली युवती
  • पीड़ित युवती ने वीडियो जारी कर पुलिस से सुरक्षा की लगाई गुहार, 
  • आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग 
  • दीपावली पर युवती के साथ हुआ था रिच होम स्टे में सामूहिक दुष्कर्म 
     
Agra News : ताज नगरी में जहां एक तरफ पूरा शहर नए साल के जश्न में डूबा हुआ था, वहीं दूसरी तरफ कुछ लोगों में सामूहिक दुष्कर्म की शिकार हुई महिला को सड़क पर फेंककर चले गए। जब पुलिस को जानकारी हुई, कि दीपावली पर ताज नगरी फेस 2 स्थित रिच होम स्टे सामूहिक दुष्कर्म की शिकार हुई युवती रविवार को नशे की हालत में सड़क पर मिली, तो हड़कंप मच गया। आनन फ़ानन में युवती का मेडिकल कराया गया। पीड़ित युवती ने आरोप लगाया कि दुष्कर्म के आरोपितों के पैरोकारों द्वारा दोस्त के माध्यम से उसे फतेहाबाद रोड स्थित आई लव आगरा पॉइंट पर बुलाया और समझौते का दबाव बनाया। जिसके बाद उससे जबरदस्‍ती समझौते पर हस्‍ताक्षर कराए और शराब पिलाकर सड़कर पर फेंककर चले गए। इस मामले में युवती ने अपना एक वीडियो भी जारी किया है। 

यह था पूरा मामला
बताते चलें कि थाना ताजगंज क्षेत्र के रिच होम स्टे में दीपावली पर्व पर गैंगरेप की शिकार युवती ने मारपीट कर देह व्यापार कराने का मुकदमा दर्ज कराया गया था। जिसमें रवि राठौर, जितेंद्र राठौर, देव किशोर, मनीष कुमार, सोनू, अशोक और एक अज्ञात को नामजद किया गया था। रवि राठौर, देव किशोर, जितेंद्र राठौर, मनीष कुमार और रिया को गिरफ्तार करके पुलिस द्वारा जेल भेज दिया गया था। जिसके बाद आरोपितों की जमानत भी निरस्त हो चुकी है। फरार आरोपितों की तलाश जारी थी। दीपावली पर हुए गैंगरेप के बाद युवती का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था, जिसमें पीड़िता आरोपियों के पैर पकड़कर गिड़गाड़ती दिखाई दे रही थी, बावजूद इसके आरोपियों को कोई रहम नहीं आया और उन्होंने घिनौनी घटना को अंजाम दिया। एक बार फिर वहीं मामला दोहराने का प्रयास किया गया है। 

एलर्ट मोड पर थी पुलसि, फिर भी हो गई वारदात  
बताया जा रहा है कि नव वर्ष के चलते पुलिस अलर्ट मोड पर थी। इसी दौरान रविवार शाम बमरौली कटारा क्षेत्र में पुलिस को 112 पर कॉल आया, जिसके बाद पुलिस जब घटनास्थल पर पहुंची तो युवती बदहवास हालत में मिली। युवती की जानकारी होने पर थाना प्रभारी ताजगंज जसवीर सिंह और बमरौली कटारा थाना प्रभारी मौके पर घटना की गंभीरता को देखते हुए दौड़ पड़े। युवती नशे की हालत में थी, जिसके चलते युवती की जुबान लड़खड़ा रही थी। युवती ने एक वीडियो जारी कर बताया है, कि उसे मनोज नामक उसके दोस्त के माध्यम से बुलाया गया था। दुष्कर्म के आरोपितों के पैरोकारों ने उस पर समझौते का दबाव बनाया। उनके साथ आई युवती के कहने पर वो समझौते को तैयार हो गई थी। शपथपत्र पर हस्ताक्षर कराने के बाद उसे शराब पिलाई गई। बाद में आरोपित उसे रास्ते में कार से फेंककर भाग गए। पीड़िता का आरोप है के आरोपी लगातार जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पुलिस उन्हें गिरफ्तार करने की कार्रवाई करें। 

इनका कहना है
वहीं इस संबंध में डीसीपी सिटी सूरज कुमार राय ने बताया कि युवती का मेडिकल करा दिया गया है। उन्होंने बताया कि पीड़िता के कोई चोट के निशान नहीं हैं। पीड़िता से आगे पूछताछ की जाएगी और तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। उन्होंने बताया कि युवती ने दुष्कर्म या छेड़छाड़ जैसी घटना होने की कोई बात नहीं बताई है।
 

Also Read