Kasganj News : नशे के सौदागरों पर बड़ी कार्रवाई, दो करोड़ के मादक पदार्थ के साथ 2 अरेस्ट...

UPT | गिरफ्त में आए नशे के सौदागरों की मीडिया को जानकारी देतीं एसपी अपर्णा रजत कौशिक।

May 21, 2024 15:55

कासगंज जनपद में पुलिस और एसओजी की टीम ने नशे के सौदागरों पर कार्रवाई की है। टीम ने कार्रवाई करते हुए नशे के कारोबार में लिप्त दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है।

Kasganj News : कासगंज जनपद में पुलिस और एसओजी की टीम ने नशे के सौदागरों पर बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने नशे के कारोबार में लिप्त दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में एक 25 हजार का इनामी है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 2 करोड़ की स्मैक और चरस बरामद की है। गिरफ्तार अभियुक्त लम्बे समय से नशे का कारोबार कर रहे थे। पुलिस अब इस गिरोह में शामिल दूसरे सदस्यों की तलाश में लगी है। 

25 हजार का इनामी है नाजिम
सदर कोतवाली पुलिस और एसओजी की टीम ने शहर के बड्डू नगर के रहने वाले नशे के कारोबार में लिप्त दो आरोपियों नाजिम और अब्दुल रहमान को गिरफ्तार किया है। नाजिम पर पहले से ही 25 हजार का इनाम घोषित था। पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से एक किलो 2 ग्राम स्मेक और 800 ग्राम चरस बरामद की है। इनकी बाजारी कीमत 2 करोड़ रुपये बताई गई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जेल भेज दिया है।

टीम को 10 हजार का इनाम
कासगंज के एसपी अपर्णा रजत कौशिक ने बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपी नाजिम और अब्दुल सलाम हैं। ये स्मैक और चरस की सप्लाई करते थे। इन आरोपियों के गिरोह में कौन-कौन शामिल हैं, इसकी जांच की जा रही है। जो भी लोग इसमें शामिल होंगे, उन्हें भी जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। एसपी ने पुलिस टीम को इस खुलासे पर 10 हजार का इनाम दिया है।

Also Read