बरेली के बैंक कर्मी ने केजरीवाल को दी थी धमकी : राजीव चौक और पटेल नगर मेट्रो स्टेशन पर अंग्रेजी में लिखे संदेश, जानें अब क्या हुआ

UPT | फोटो

May 22, 2024 16:42

बरेली के बैंक कर्मी अंकित गोयल ने दिल्ली के मुख्यमंत्री (सीएम) अरविंद केजरीवाल को 19 मई को मेट्रो स्टेशन पर धमकी भरे संदेश लिखे थे। दिल्ली पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

Bareilly News : यूपी के बरेली के बैंक कर्मी अंकित गोयल ने दिल्ली के मुख्यमंत्री (सीएम) अरविंद केजरीवाल को 19 मई को मेट्रो स्टेशन पर धमकी भरे संदेश लिखे थे। दिल्ली पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से आरोपी को हिरासत में ले लिया है। बताया जाता है कि आरोपी नोएडा में एक रजिस्ट्री कराने गया था। इसके बाद राजीव चौक और पटेल नगर मेट्रो स्टेशन पर सीएम अरविंद केजरीवाल के खिलाफ जान से मारने के संदेश लिखे थे। आरोपी अंकित गोयल (33 वर्ष) किसी सियासी दल से नहीं जुड़ा है। मगर, सीएम अरविंद केजरीवाल की रैलियों में शामिल होने की बात सामने आई है। पिछले दिनों उसकी बरेली में पुलिस कर्मियों से कहासुनी हो गई थी। दिल्ली पुलिस ने आरोपी को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया है। इससे आरोपी के परिजनों में हड़कंप मच गया। वह लोग भी दिल्ली को रवाना हो गए हैं।

आप नेताओं ने की थी शिकायत
दिल्ली पुलिस ने निजी बैंक कर्मी अंकित गोयल को बुधवार को हिरासत में ले लिया है। उसने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को धमकी भरे मैसेज लिखे थे। अंकित गोयल ने दिल्ली मेट्रो में सीएम केजरीवाल को तरह-तरह के धमकी भरे मैसेज लिखे थे। इसके बाद आप नेताओं ने पूरे मामले की जानकारी दिल्ली पुलिस को दी। दिल्ली पुलिस ने मेट्रो स्टेशन पर लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की। इसमें आरोपी धमकी लिखते हुए नजर आया था। इसके बाद आरोपी की पहचान की, लेकिन वह पुलिस से बचने के लिए लगातार लोकेशन बदलता रहा। जैसे ही उसे दिल्ली पुलिस के पीछा करने की जानकारी हुई, तो दिल्ली से नोएडा पहुंचा। वहां फिर से बरेली पहुंचा, लेकिन अगली सुबह बरेली से भी फरार हो गया। लेकिन मोबाइल की लोकेशन को ट्रेस करते हुए दिल्ली पुलिस ने आज आरोपी अंकित को गिरफ्तार कर लिया। आप नेताओं ने पुलिस से कहा है कि अंकित ने एक पार्टी के नेताओं के कहने पर धमकी दी थी। इससे पहले अंकित को आप के किसी नेता के साथ भी देखा गया था।

बरेली में पुलिस से विवाद
आरोपी अंकित गोयल का बरेली में 7 मई को विवाद हुआ था। पुलिस की जांच में सामने आया कि इसी माह 7 मई को अंकित का बरेली में एक्सीडेंट के बाद पुलिस से विवाद हुआ था। इसके बाद अंकित की दरोगा और इंस्पेक्टर से नोंकझोंक भी हुई। बताया जा रहा है कि दिल्ली पुलिस यह पूछताछ कर रही है कि आरोपी द्वारा सीएम अरविंद केजरीवाल को धमकी देने का उ्देश्य क्या है ?

Also Read