मुस्लिम नेताओं का सपा पर निशाना : सलीम शेरवानी ने कहा पीडीए से A गायब MY का मतलब भी बदला

UPT | सेकुलर महापंचायत में नेता

Mar 07, 2024 14:34

उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में सहसवान नगर में आयोजित सेकुलर महापंचायत में मुस्लिम नेताओं ने अखिलेश पर जमकर निशाना साधा। यह सेकुलर महापंचायत सलीम इकबाल शेरवानी और पूर्व मंत्री आबिद रजा द्वारा आयोजित की गई। इस महापंचायत में मुस्लिम दिग्गज नेताओं ने...

Short Highlights
  • सेकुलर महापंचायत में मुस्लिम नेताओं ने सपा के खिलाफ भरी हुंकार

 

Badaun News : उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में सहसवान नगर में आयोजित सेकुलर महापंचायत में मुस्लिम नेताओं ने अखिलेश पर जमकर निशाना साधा। यह सेकुलर महापंचायत सलीम इकबाल शेरवानी और पूर्व मंत्री आबिद रजा द्वारा आयोजित की गई। इस महापंचायत में मुस्लिम दिग्गज नेताओं ने सपा के खिलाफ बगावत शुरू कर दी और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। वहीं माना जा रहा है कि मुस्लिम नेताओं के गुस्से के कारण सपा को काफी नुकसान भी उठाना पड़ सकता है। जानिए मुस्लिम नेता क्यों मुखर हो गए अखिलेश के खिलाफ।

महापंचायत में मुस्लिम नेताओं का आगाज
जिले के सहसवान में आयोजित सेकुलर महापंचायत में बतौर मुख्य अतिथि के तौर पर बदायूं लोकसभा से पांच बार सांसद रह चुके सलीम इकबाल शेरवानी उपस्थित रहे और विशिष्ट अतिथि पूर्व मंत्री आबिद रजा रहे। जिन्होंने बीते कुछ समय पहले ही सपा के पदों से इस्तीफा दिया है। दरअसल सेकुलर महापंचायत कार्यक्रम में बड़ी तादाद में भीड़ मौजूद रही, जो आगामी लोकसभा चुनावों में सपा की मुश्किलें बड़ा सकती है। राजनीतिक जानकारों की मानें तो सलीम और आबिद की सेकुलर महापंचायत बदायूं,संभल और आंवला लोकसभा सीटों पर प्रभाव डाल सकती है।

सपा पर साधा निशाना
आबिद रजा ने मंच से कहा कि पीडीए से अब A गायब हो गया है। एम और वाई का मतलब बदल गया है। उन्होंने अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले एम का मतलब मुस्लिम व वाई का मतलब यादव होता था। अब लखनऊ के नेताओं ने नेता जी के वक्त का एम और वाई का मतलब बदल दिया है। अब M से महिलाएं व वाई का मतलब यूथ कर दिया है। इसके लिए पूर्व मंत्री आबिद रजा ने खुलकर अखिलेश यादव को शुक्रिया किया। आबिद ने कहा कि 24-30 साल से मुसलमानों की गलतफ़हमी को भी दूर कर दिया, साथ ही कहा कि नेता जी मुलायम सिंह यादव की साइकिल पैडल पर चलती थी, अब साइकिल पैट्रोल से चलती है। मुसलमान के वोट को नोट में बदला जा रहा है। मुसलमान के वोट से सियासी दुकान चलाई जा रही है। मुसलमान के वोट की कद्र,कीमत, एहमियत खत्म हो चुकी है। मुसलमान को अब नए सिरे से सोचना होगा।

सपा से बगावत को तैयार मुस्लिम नेता
वही मीडिया से वार्ता करते हुए सलीम इकबाल शेरवानी ने कहा कि सेकुलर पार्टी से अब मुसलमान अपना रिश्ता बनाएं। मुसलमान एक लीडरशिप बनाए, जो उसकी एक बात पर चले। देश का जो माहौल है वो सेकुलर से हटता चला जा रहा है। आज जो चुनाव होते है तो कभी कब्रिस्तान, तो कभी पाकिस्तान बोला जाता है। आपसी भाईचारा कम होता जा रहा है। सलीम इकबाल शेरवानी ने यह भी कहा कि सम्मान की लड़ाई में वह सपा से बगावत भी करेंगे और लोकसभा चुनाव में कैंडिडेट का चेहरा देखकर अपनी ताकत झोकेंगे। बरहाल जो भी हो कुल मिलाकर सलीम इकबाल शेरवानी और पूर्व मंत्री आबिद रजा के तेवर सपा को लेकर मुखर दिखाई दिए। लोकसभा चुनाव 2024 में इसका असर देखने को मिल सकता है। 

Also Read