Badaun News : आचार संहिता के मुकदमे में एमपी एमएलए कोर्ट में पेश हुए सपा नेता

UPT | पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव

Mar 30, 2024 17:35

सपा नेता पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव अपने तीन दिवसीय दौरे पर बदायूं पहुंचे हैं। वह शनिवार को आचार सहिंता के एक मामले क़ो लेकर एमपी एमएलए कोर्ट में पेश हुए...

Badaun News : समाजवादी पार्टी के नेता धर्मेंद्र यादव शनिवार को बदायूं के एमपी एमएलए कोर्ट में पेश हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि देश भर में भाजपा बदले की भावना से काम कर रही है। जनता इसका जवाब देने जा रही है। गौरतलब है कि पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव के खिलाफ आचार संहिता का मुकदमा 2022 के चुनाव में दर्ज हुआ था। कांग्रेस पार्टी को आईटी का नोटिस पर बोले पूर्व सांसद
सपा नेता पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव अपने तीन दिवसीय दौरे पर बदायूं पहुंचे हैं। वह शनिवार को आचार संहिता के एक मामले क़ो लेकर एमपी एमएलए कोर्ट में पेश हुए। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा जिस तरह कांग्रेस पार्टी को आईटी का नोटिस भेजा गया है। यह दिखाता है भाजपा बदले की भावना से कार्य कर रही है और देश की जनता यह सब समझ रही है। भाजपा राजनीतिक तौर पर हार चुकी है और जनता इसका जवाब देनें जा रही है।

युवाओं के साथ हुआ धोखा
सपा नेता पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव ने प्रदेश की योगी सरकार पर हमला बोला उन्होंने कहा देश और प्रदेश में जिस तरह से महगाई बढ़ रही है। युवाओं के साथ धोखा हुआ पेपर लीक हो रहे है। किसानों के साथ जिस तरह से धोखा हो रहा है आज प्रदेश भर के लोग इंडिया गठबंधन को जिताने जा रहे हैं।

Also Read