बरेली मेंं रावण वध की लीला का मंचन : धूमधाम से मनाया गया विजयदशमी, रावण का पुतला फूंका

UPT | रामलीला का फोटो

Oct 12, 2024 23:14

बरेली में शनिवार शाम मेघनाद, कुम्भकरण, अहिरावण और रावण वध की लीला का मंचन किया गया। इसके बाद रावण के पुतले का दहन हुआ। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने आनंद लिया। शहर से लेकर देहात तक में रामलीला का आयोजन किया गया था। जिसके चलते अलग-अलग स्थानों पर रावण दहन किया गया।

Bareilly News : यूपी के बरेली में शनिवार शाम मेघनाद, कुम्भकरण, अहिरावण और रावण वध की लीला का मंचन किया गया। इसके बाद रावण के पुतले का दहन हुआ। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने आनंद लिया। शहर से लेकर देहात तक में रामलीला का आयोजन किया गया था। जिसके चलते अलग-अलग स्थानों पर रावण दहन किया गया। शहर के सुभाषनगर, जोगी नवादा, राजेंद्र नगर आदि इलाकों में दशहरा के मौके पर रावण का पुतला फूंका। इससे पहले लोगों ने घरों में पूजा अर्चना की। इसके साथ ही कुछ लोगों ने शस्त्र पूजन भी किया।



भगवान राम और रावण की सेना में हुआ युद्ध
रामलीला में कलाकारों ने भगवान राम और रावण की सेनाओं के बीच युद्ध का मंचन किया। इसमें रावण की सेना को बहुत अधिक नुकसान हुआ। जिसके चलते रावण ने अपने भाई कुंभकर्ण को निद्रा (नींद) से जगाया। कुंभकर्ण को जब पता चलता है कि रावण ने सीता का अपहरण कर लिया है, तो वह रावण को समझाने का प्रयास करता है। मगर, रावण उसकी बात नहीं मानता। कुंभकरण रणभूमि में पहुंच कर राम से वीरतापूर्वक युद्ध करता है और राम के हाथों मारा जाता है।

लंका में शोक की लहर
मेघनाद की मौत से लंका में शोक रावण अपने भाई कुंभकर्ण की मौत के बाद अपने पुत्र (बेटे) मेघनाद को युद्ध के लिए भेजता है। मगर, वह भी लक्ष्मण के हाथों मारा जाता है। मेघनाद के वध की सूचना रावण के दरबार में पहुंचती है, तो पूरा माहौल भययुक्त हो जाता है। लंका में शोक की लहर होती है। रावण भी पुत्र के शोक में विलाप करता है। इसके बाद अपने भाई अहिरावण का आह्वान करता है, जो छद्म वेश धारण करने में महारथी था। अहिरावण रात में विभीषण का वेश धारण कर छल से राम और लक्ष्मण को पाताल लोक जे जाता है। वहां देवी भवानी के सामने राम-लक्ष्मण की बलि देना चाहता है। मगर, हनुमान वहां पहुंच कर अहिरावण का वध कर देते हैं। लंका में चारों ओर निराशा और भय का माहौल बन जाता है।

खुशी से झूम उठे दर्शक
रामलीला के आखिर में भगवान श्री राम और रावण के बीच भीषण युद्ध होता है। यह युद्ध काफी देर तक चलता है। इसमें भगवान राम रावण का वध कर देते हैं। इसके बाद भगवान राम माता सीता को लेकर अयोध्या वापस लौट आते हैं। जिसके चलते हर कहीं खुशी की लहर होती है। कलाकारों के बेहतरीन मंचन पर दर्शक खुशी से झूम उठते हैं। इस दौरान शहर से लेकर देहात की रामलीला में प्रमुख हस्तियां मौजूद थे।

Also Read