भाजपा के बाद सपा उम्मीदवार पहुंचे कलेक्ट्रेट : बरेली में प्रवीण सिंह ऐरन ने कराया नामांकन, आंवला से नीरज मौर्य ने भी भरा पर्चा

UPT | नामांकन दाखिल करते सपा प्रत्याशी

Apr 16, 2024 16:40

बरेली लोकसभा सीट से इंडिया गठबंधन के सपा प्रत्याशी एवं पूर्व सांसद प्रवीण सिंह ऐरन, और आंवला लोकसभा सीट से सपा प्रत्याशी पूर्व विधायक नीरज मौर्य ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर नामांकन दाखिल किया। दोनों ही प्रत्याशियों ने दो-दो नामांकन सेट जमा किए।

Bareilly news : यूपी की बरेली लोकसभा सीट से इंडिया गठबंधन के सपा प्रत्याशी एवं पूर्व सांसद प्रवीण सिंह ऐरन, और आंवला लोकसभा सीट से सपा प्रत्याशी पूर्व विधायक नीरज मौर्य ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर नामांकन दाखिल किया। दोनों ही प्रत्याशियों ने दो-दो नामांकन सेट जमा किए। नामांकन दाखिल करने के बाद पूर्व सांसद प्रवीण सिंह ऐरन, और पूर्व विधायक नीरज मौर्य ने एक लाख से अधिक वोट से जीत का दावा किया। बोले, भाजपा देश की जनता से झूठे वायदे कर सत्ता में आई थी। मगर, महंगाई, बेरोजगारी, किसानों पर अत्याचार, महिलाओं पर जुल्म, और भ्रष्टाचार बढ़ गया है। जनता इस चुनाव में भाजपा से बदला लेगी। प्रत्याशियों ने कहा कि भाजपा सांसदों ने कोई विकास नहीं किया है। इसलिए सांसदों का लोकसभा में प्रचार के दौरान विरोध हो रहा है। भाजपा के सभी मोर्चों पर विफल होने की बात कही।

देश में इंडिया गठबंधन की आंधी
शहर के नेहरू युवा केंद्र में नामांकन को लेकर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें सपा जिलाध्यक्ष शिव चरण कश्यप, और कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अशफाक सकलैनी ने कहा कि देश में इंडिया गठबंधन की हवा चल रही है। यूपी की सभी 80 सीट जीतने का दावा किया। सपा महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी, और कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष अजय शुक्ला ने भाजपा को विफल सरकार बताया। बोले, दो करोड़ युवाओं को नौकरी देने का वायदा किया था। मगर, युवाओं को नौकरी नहीं मिल रही है। बेरोजगार युवा परेशान घूंम रहे हैं। पूर्व सांसद वीरपाल सिंह ने देश पर बढ़ते कर्ज पर चिंता जताई। पूर्व विधायक विजय पाल सिंह, और सुल्तान बेग ने कहा कि भाजपा ने देश में नफरत को बढ़ावा दिया है। भाईचारा खत्म करने का काम किया है। मगर, अब जनता भाजपा को उखाड़ फेंकेगी। पूर्व जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव, और अगम मौर्य ने इलेक्ट्रोल बॉन्ड के नाम पर भाजपा की लूट का आरोप लगाया।

यह थे मौजूद
लोकसभा प्रभारी संजीव यादव, कांग्रेस के पूर्व महानगर अध्यक्ष कासिम कश्मीरी, असलम चौधरी, प्रदेश प्रवक्ता मुहम्मद साजिद,प्रमोद बिष्ट, शहर के पूर्व प्रत्याशी राजेश अग्रवाल, आदेश सिंह यादव, हरी शंकर यादव, हैदर अली, संजीव सक्सेना, मनोहर पटेल, शरीफ खां, हसीब खां, पार्षद गौरव सक्सेना, शमीम अहमद, अलीम खां सुल्तानी आदि मौजूद थे।

Also Read