सोशल मीडिया का जुनून : बरेली में पहले मौत की एक्टिंग का वीडियो इंस्टाग्राम पर किया अपलोड, फिर फांसी लगाकर दे दी जान

फ़ाइल फोटो | तोता राम

Sep 05, 2024 23:18

बरेली के सीबीगंज थाना क्षेत्र में एक युवक ने अपनी मौत की एक्टिंग कर एक वीडियो इंस्टाग्राम पर अपलोड किया। इसके बाद युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। इससे इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। मोबाइल और इंस्टाग्राम पर अपलोड वीडियो के माध्यम से पुलिस मौत के रहस्य से पर्दा उठाने की कोशिश में जुट गई है।

Bareilly News : उत्तर प्रदेश के बरेली के सीबीगंज थाना क्षेत्र में एक युवक ने अपनी मौत की एक्टिंग कर एक वीडियो इंस्टाग्राम पर अपलोड किया। इसके बाद युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। इससे इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। मोबाइल और इंस्टाग्राम पर अपलोड वीडियो के माध्यम से पुलिस मौत के रहस्य से पर्दा उठाने की कोशिश में जुट गई है। मृतक युवक ने वीडियो के साथ इमोशनल सॉन्ग अपलोड किया है। 

आत्महत्या या हादसे में उलझी पुलिस 
मृतक युवक की पहचान तोता राम के रूप में हुई है। वह सीबीगंज थाना क्षेत्र के बल्लाकोठा निवासी महेंद्र पाल का बेटा था। मृतक कुछ समय से इज्जतनगर थाना क्षेत्र के धोरेरा माफी निवासी कृष्ण कुमार के घर पर किराए पर रह रहा था। उसके फांसी लगाकर आत्महत्या करने से चर्चाएं शुरू हो गई हैं। मृतक ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो अपलोड किया था।।इसमें मृतक ने फांसी लगाने की एक्टिंग की। फांसी लगाने वाले एक्टिंग के वीडियो में उसने इमोशनल सॉन्ग भी जोड़ा था। इसके बाद यह करते-करते उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसने जानबूझकर फांसी लगाकर आत्महत्या की या वह हादसे का शिकार हो गया। इसकी जांच पड़ताल में पुलिस जुट गई है।

कार वाशिंग का करता था काम 
मृतक के परिजनों को इस वीडियो के बारे में पता चला, तो उन्होंने कमरा खोलकर देखा। उसका शव फंदे से लटक रहा था। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चला है, लेकिन जांच जारी है। युवक कालोनी में ही रहकर कार वॉशिंग का कार्य करता था। उसकी शादी भी नहीं हुई थी। परिजनों को उसके इस आत्मघाती कदम से सदमा लगा है। 

Also Read