पीलीभीत में अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई : बुलडोजर से ध्वस्त किए गए अनधिकृत निर्माण, कॉलोनाइजरों में मचा हड़कंप

UPT | Bulldozer Action

Aug 18, 2024 19:45

विनियमित क्षेत्र से बाहर अनियंत्रित रूप से विकसित हो रही इन कॉलोनियों की शिकायतें मिलने के बाद, अधिकारियों ने जांच-पड़ताल कर कार्रवाई शुरू की। रविवार को न्यूरिया क्षेत्र में प्रशासनिक टीम ने...

Short Highlights
  • पीलीभीत में प्रशासन ने अवैध कॉलोनियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की
  • अधिकारियों ने जांच-पड़ताल कर कार्रवाई शुरू की
  • कई कॉलोनियों के लिए आवश्यक नक्शा पास नहीं कराया गया था
Pilibhit News : उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में प्रशासन ने अवैध कॉलोनियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। विनियमित क्षेत्र से बाहर अनियंत्रित रूप से विकसित हो रही इन कॉलोनियों की शिकायतें मिलने के बाद, अधिकारियों ने जांच-पड़ताल कर कार्रवाई शुरू की। रविवार को न्यूरिया क्षेत्र में प्रशासनिक टीम ने बुलडोजर की मदद से कई अवैध निर्माणों को ध्वस्त किया। इस कड़ी कार्रवाई से क्षेत्र के कॉलोनाइजरों में हड़कंप मच गया है।

जिला पंचायत से नहीं पास कराया गया था नक्शा
दरअसल, जांच में पाया गया कि कई कॉलोनियों के लिए जिला पंचायत से आवश्यक नक्शा पास नहीं कराया गया था। इस उल्लंघन के लिए जिला पंचायत ने पहले ही 25 कॉलोनाइजरों को नोटिस जारी किया था। एसडीएम सदर के निर्देश पर तहसीलदार राम ऋषि रमन ने लेखपाल के साथ न्यूरिया क्षेत्र का निरीक्षण किया, जहां चार अवैध कॉलोनियां विकसित की जा रही थीं। इन सभी के निर्माणाधीन ढांचों को बुलडोजर से गिरा दिया गया।



प्रशासन ने दी चेतावनी
इसके अलावा, महोफ गांव में बंजर भूमि से अतिक्रमण हटाया गया और अवैध कब्जेदारों को बेदखल किया गया। एसडीएम सदर ने स्पष्ट किया कि यह कार्रवाई एक चेतावनी के रूप में की गई है। प्रशासन का यह कदम अवैध निर्माण और भूमि अतिक्रमण पर अंकुश लगाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है।

ये भी पढ़ें- ऊदबिलाव परिवार का रेस्क्यू ऑपरेशन : वन विभाग ने छह को पकड़ा, एक भाग निकला, ग्रामीणों में सुरक्षा को लेकर चिंता

Also Read