पीलीभीत में महंत योगी शांतिनाथ का निधन : सीएम योगी के थे गुरु भाई, अंतिम दर्शन के लिए लगी भीड़

UPT | पीलीभीत में महंत योगी शांतिनाथ का निधन

Oct 09, 2024 17:39

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गुरु भाई, महंत योगी शांतिनाथ का मंगलवार देर रात निधन हो गया। उनके निधन की खबर सुनते ही स्थानीय लोगों में शोक की लहर दौड़ गई है...

Pilibhit News : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गुरु भाई, महंत योगी शांतिनाथ का मंगलवार देर रात निधन हो गया। उनके निधन की खबर सुनते ही स्थानीय लोगों में शोक की लहर दौड़ गई है। महंत योगी शांतिनाथ के निधन की खबर फैलते ही हजारों लोग उनके अंतिम दर्शन के लिए आश्रम में जुटने लगे। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को तैनात किया गया है।

सीएम योगी को दी जानकारी
महंत योगी शांतिनाथ का निधन न्यूरानपुर स्थित उनके आश्रम में हुआ। जैसे ही आश्रम में यह सूचाना फैली चारो ओर मातम छा गया।  कई संत और समर्थक तुरंत आश्रम पहुंच गए। योगी शांतिनाथ के साथ आश्रम में रहने वाले अन्य संतों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और गोरखपुर मठ को भी इस घटना की जानकारी दी।



योगी आदित्यनाथ का संबंध
महंत योगी शांतिनाथ का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से गहरा नाता था। पिछले दिनों जब योगी आदित्यनाथ पीलीभीत में एक कार्यक्रम में शामिल हुए थे, तब उन्होंने योगी शांतिनाथ के आश्रम का दौरा भी किया था। योगी शांतिनाथ की उपस्थिति में कई प्रमुख नेता और सरकारी अधिकारी आश्रम में आकर उनका आशीर्वाद लेते थे।

इन्होंने किया शोक व्यक्त 
महंत योगी शांतिनाथ के निधन पर भारत सरकार के राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने शोक व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा पीलीभीत के मुड़िया न्यूरानपुर के नाथ संप्रदाय से जुड़े महंत योगी शांतिनाथ के असामयिक निधन की सूचना से स्तब्ध हूं। महंत जी का निधन आध्यात्मिक जगत के लिए अपूर्णीय क्षति है। ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि पुण्य आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें और उनके अनुयायियों को इस दु:ख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

Also Read