बरेली में राष्ट्रीय बौद्ध महासभा की प्रेस कॉन्फ्रेंस : नागपुर में आयोजित होगा दीक्षा समारोह, बाबा साहब की 22 प्रतिज्ञाएं ग्रहण करेंगे लाखों लोग

UPT | नागपुर में आयोजित होगा राष्ट्रीय बौद्ध धम्म दीक्षा समारोह

Oct 01, 2024 16:18

राष्ट्रीय बौद्ध महासभा ने बरेली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दीक्षा समारोह के बारे में जानकारी दी। महासभा के प्रदेश प्रभारी जगदीश प्रसाद (बाबू जी) ने बताया कि महाराष्ट्र के नागपुर में 12 अक्टूबर से 14 अक्टूबर तक बौद्ध धम्म दीक्षा समारोह आयोजित हो रहा है।

Bareilly News : यूपी के बरेली में राष्ट्रीय बौद्ध महासभा के प्रदेश प्रभारी जगदीश प्रसाद (बाबू जी) ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के 68वें मंगल पर्व पर 12 अक्टूबर को महाराष्ट्र के नागपुर में बौद्ध धम्म दीक्षा समारोह का आयोजन किया जाएगा। यह समारोह बड़े पैमाने पर आयोजित किया जाएगा, जिसमें देशभर से बौद्ध धर्म के अनुयायी भाग लेंगे।  यह कार्यक्रम बड़े पैमाने पर आयोजित किया जाएगा। जिसके चलते बौद्ध धम्म दीक्षा समारोह की तैयारियां शुरू हो गई हैं।

बाबा साहब की 22 प्रतिज्ञाएं ग्रहण करेंगे  
यह बात राष्ट्रीय बौद्ध महासभा के प्रदेश प्रभारी जगदीश प्रसाद ने सिविल लाइंस स्थित उपजा प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान पत्रकारों से कही। उन्होंने कहा, बौद्ध धर्म करुणा, मानवता, समानता का प्रतीक है। यहां कोई जाति नहीं है, बल्कि हम जातिविहीन समाज का निर्माण कर रहे हैं। इसके लिए देशभर से लाखों लोग नागपुर में आयोजित राष्ट्रीय बौद्ध धम्म दीक्षा समारोह में पहुंच रहे हैं। ये लोग बाबा साहब की 22 प्रतिज्ञाएं ग्रहण करेंगे। 


विशेष अतिथि
इस समारोह में जापान के पूज्य भदंत नागार्जुन सुरई ससाई भी शामिल होंगे और समारोह की अध्यक्षता करेंगे। दीक्षा समारोह के मुख्य दीक्षक पूज्य भदंत देवी ज्ञानेश्वर होंगे। पूर्व विधायक धर्म प्रकाश मुख्य अतिथि होंगे और दुनिया भर की कई हस्तियां भी इस समारोह में शामिल होंगी। राष्ट्रीय बौद्ध महासभा की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मंडल संयोजक हरीश कुमार सत्यार्थी, सुशील निगम, अमर सिंह मुख्य रूप से मौजूद रहे।

Also Read