कंगना के बयान पर बवाल : कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन, कहा- किसानों के लिए अपमानजनक बयानबाजी देशद्रोह से कम नहीं

UPT | कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया

Aug 31, 2024 18:30

बस्ती में भाजपा सांसद कंगना रनौत की किसानों पर की गई टिप्पणी को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों ने भाजपा सांसद के खिलाफ नारेबाजी करते हुए राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन अपर आयुक्त को सौंपा...

Basti News : बस्ती में भाजपा सांसद कंगना रनौत की किसानों पर की गई टिप्पणी को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों ने भाजपा सांसद के खिलाफ नारेबाजी करते हुए राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन अपर आयुक्त को सौंपा। किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष अमित सिंह के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता शास्त्री चौक पर जमा हुए। यहां से वे पैदल नारेबाजी करते हुए मंडलायुक्त कार्यालय पहुंचे।

कंगना रनौत के खिलाफ कार्रवाई की मांग
किसान कांग्रेस के नेशनल कोआर्डिनेटर रामभवन शुक्ल ने कहा कि देश की 85 प्रतिशत जनता अभी भी खेती-किसानी पर निर्भर है और किसान भारत की आत्मा हैं। इस दृष्टिकोण से किसानों के प्रति अपमानजनक बयान देना देशद्रोह के समान है। उन्होंने भाजपा नेतृत्व से मांग की कि कंगना रनौत से इस्तीफा लेकर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।



कंगना रनौत पर भड़के कांग्रेस के जिलाध्यक्ष
किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अमित प्रताप सिंह ने कहा कि किसान भारत की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं और उन्हें सम्मान देना चाहिए। इसके बजाय, कंगना रनौत ने बार-बार अपने बयानों से किसानों का अपमान किया है। इस स्थिति को देखते हुए उनके खिलाफ उचित कार्रवाई की जानी चाहिए।

इस दौरान ये सभी रहे मौजूद
इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञानेन्द्र पांडेय, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी देवेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, आरटीआई विभाग के महेन्द्र श्रीवास्तव, सिद्धार्थनगर के जिलाध्यक्ष काजी सुहेल अहमद, अवधेश सिंह, विश्वनाथ चौधरी, गंगा प्रसाद मिश्र, सुनील पाण्डेय, गिरजेश पाल, देवी प्रसाद पांडेय, हरिश्चन्द्र शुक्ल, पिण्टू मिश्रा, डॉ. वाहिद सिद्धीकी, अनिल कुमार भारती, डीएन शास्त्री, मंजू पांडेय, लक्ष्मी यादव, रामबचन भारती, जगदीश शर्मा, शौकत अली, तुलाराम पांडेय, शकुन्तला देवी, इजहार अहमद, अभिषेक सिंह सूर्यवंशी, संजीव त्रिपाठी, मोहम्मद अशरफ अली, रविन्द्र चौधरी, नरेश, दिनेश पाल, अमरदीप, अतीउल्लाह सिद्धीकी और अजय सिंह जिलाध्यक्ष संतकबीरनगर भी उपस्थित रहे।

Also Read