Basti News : एसडीएम के आश्वासन के बाद नपा कर्मचारियों ने स्थगित किया धरना

UPT | बस्ती।

Feb 28, 2024 21:31

प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि नगर पालिका परिषद के ईओ व उपजिलाधिकारी (न्यायिक) सत्येन्द्र सिंह ने मांगों की समीक्षा किया और वार्ता कर सभी बिंदुओं पर सहमति जताते हुए समाधान करने का आश्वासन दिया।

Basti News : नगर निकाय कर्मचारियों की ओर से बृहस्पतिवार को प्रस्तावित धरना एसडीएम यानी कि ईओ के आश्वासन के बाद स्थगित हो गया। यह जानकारी देते हुए नगर विकास कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष सत्यदेव शुक्ला ने बताया कि कर्मचारियों की मांगों को लेकर 29 फरवरी को धरना प्रस्तावित था।

वादाखिलाफी हुई तो शुरू करेंगे सत्याग्रह
प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि नगर पालिका परिषद के ईओ व उपजिलाधिकारी (न्यायिक) सत्येन्द्र सिंह ने मांगों की समीक्षा किया और वार्ता कर सभी बिंदुओं पर सहमति जताते हुए समाधान करने का आश्वासन दिया। यदि वादाखिलाफी हुई तो जल्द ही आयुक्त कार्यालय सभागार में अनिश्चितकालीन सत्याग्रह शुरू किया जाएगा। बताया कि वार्ता के मौके पर कर निर्धारण अधिकारी डॉ. उदयभान, लेखाकार गणेश कुमार सिंह, पेंशन लिपिक शुभम् यादव के अलावा संगठन के तरफ से महामंत्री विनोद अग्रहरि व बजरंगबली समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

Also Read