सिद्धार्थनगर से बड़ी खबर : खेत में मिला महिला का शव, गला रेतकर हत्या की आशंका, पुलिस ने पति को लिया हिरासत में

UPT | सिद्धार्थनगर।

Mar 31, 2024 18:01

क्षेत्र के पाला गांव निवासी कोमल यादव (26 वर्ष) की गांव के बाहर खेत में खून से लटपथ शव मिला था। उसके गले पर कटे की निशान है। ऐसे में आशंका व्यक्त की जा रही है की गला रेतकर उसकी हत्या की गई है।

Siddharthnagar News : सिद्धार्थनगर जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। इटवा थाना क्षेत्र के पाला गांव के सिवान में शनिवार को एक महिला का शव मिला। पुलिस ने गला रेतकर हत्या की आशंका व्यक्त की जा रही है। पति को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।

पाला गांव की रहने वाली है महिला
क्षेत्र के पाला गांव निवासी कोमल यादव (26 वर्ष) की गांव के बाहर खेत में खून से लटपथ शव मिला था। उसके गले पर कटे की निशान है। ऐसे में आशंका व्यक्त की जा रही है की गला रेतकर उसकी हत्या की गई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक, एसओ टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। मामले की छानबीन करने के साथ पति को हिरासत में ले लिया है। आशंका व्यक्त की जा रही है कि उसी ने गला रेतकर हत्या किया है। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर गए थे। महिला की गला रेतकर हत्या की करने की बात सामने आई है। पति को हिरासत में ले लिया गया है। मामले की जांच जारी है। 
 

Also Read