Sawan Maas 2024 : हमीरपुर के शिव मंदिरों में उमड़ी भीड़, हर-हर महादेव के जयकारे के साथ भोले के भक्तों ने किया जलाभिषेक

UPT | भगवान शिव का पूजन अर्चन करते भक्त

Jul 22, 2024 17:21

हमीरपुर के शिव मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी है। सुबह की पहली किरण के साथ ही शिव मंदिरों में घंटों और घड़ियालों की ध्वनि गूंजने लगी। शिव भक्त विधि-विधान से पूजा-अर्चना करते नजर आए।

Hamirpur News : यूपी के हमीरपुर जिले में शिव मंदिरों में भक्तों का तांता सुबह से लग गया। सुबह से ही देवालय में घंटे घड़ियालों की ध्वनि सुनाई देने लगी, शिव भक्त विधि विधान से पूजन अर्चन करते नजर आए। सावन के पहले दिन की शुरुआत सोमवार से होने के कारण देवालय में सुबह से ही शिव भक्तों का जमावड़ा लगना शुरू हो गया। कई वर्षों बाद पड़े इस दुर्लभ संयोग को विद्वान शुभ मान रहे हैं जिसमें श्रवण मास में 5 सोमवार पड़ेंगे।

श्रवण मास की शुरआत आज (22 जुलाई) से हो गई है, जिसमें पहले दिन की शुरआत सोमवार से हुई है। हमीरपुर जिले के प्रसिद्ध देवालय संगमहेश्वर, शल्लेश्वर, कोटेश्वर, पातालेश्वर, मनेश्वर धामों में तड़के सुबह से ही श्रद्धालुओं की हजारों की तादात में भीड़ जुटना शुरू गई। भक्त लाइन लगाकर मंदिरों में जलाभिषेक कर पुष्पार्चन करते नजर आए। मंदिर परिसर में मंदिर कमेटी और जिला प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजामात किए, जिससे शिव भक्तों को किसी भी प्रकार की समस्या से न जूझना पड़े और सुगमतापूर्ण सभी को भगवान शिव की पूजा करने का मौका मिल सके।
 
गुप्त काल का शिवलिंग स्थापित
प्राचीन शिव मंदिर संगमेश्वर का इतिहास पौराणिक है। यहां स्थापित शिवलिंग गुप्त काल का है। मंदिर में भगवान शिव के साथ देवी पार्वती भी विराजमान हैं। यहां भगवान शिव को जल चढ़ाने और उनकी पूजा करने से सभी तरह की मनोकामनाएं पूरी होती हैं। मंदिर के महंत त्रिभुवन दास जी ने बताया कि यह स्थान पौराणिक ही नहीं बल्कि मनोरम भी है। यहां चंदन के पेड़ अपने आप उगते हैं, जिनकी देखभाल मंदिर समिति करती है।
 
मनोकामनाएं होती हैं पूरी
मंदिर के सेवक हिमांशु अवस्थी ने बताया कि यहां विभिन्न प्रकार के धार्मिक आयोजन होते रहते हैं। जिले के बड़े-बड़े अधिकारी यहां आकर अपनी मनोकामनाएं मांगते हैं और उनकी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। यह मंदिर यमुना नदी के पास है, जिस कारण इसका अपना महत्व है। श्रद्धालु यमुना नदी से जल लाकर भगवान शिव का अभिषेक करते हैं।

Also Read