Mahoba News : मूर्ति विसर्जन के दौरान भक्तों में मची भगदड़, पथराव के बाद जमकर हंगामा

UPT | मूर्ति विसर्जन के दौरान भक्तों में मची भगदड़

Sep 15, 2024 01:49

भगदड़ की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ करने में जुट गई है। पुलिस मामले की जांच शुरू कर...

Mahoba News : उत्तर प्रदेश के महोबा में शनिवार को गणेश प्रतिमाओ के विसर्जन जुलूस के दौरान दो पक्षों मे जमकर विवाद हो गया। अराजक तत्वों ने विसर्जन को जा रहे भक्तों पर पानी डाल दिया। जिसके बाद कहासुनी हुई फिर कुछ लोगों ने पथराव कर दिया। जिससे भगदड़ मच गई। 



भगदड़ की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ करने में जुट गई है। पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है। हिंदू संगठन के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने कोतवाली में हंगामा कर कार्रवाई की मांग की। यह घटना रात करीब 12 बजे की है। पुलिस ने प्रतिमाओ को विसर्जन के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

Also Read