चित्रकूट में गुरु पूर्णिमा की धूम : आस्था का उमड़ा जन सैलाब, कामदगिरि की परिक्रमा लगा रहे श्रद्धालु

UPT | जगतगुरु रामभद्राचार्य महाराज के यहां आए श्रद्धालु

Jul 21, 2024 16:27

चित्रकूट इन दिनों गुरु पूर्णिमा के उत्सव से गुलजार है। परिक्रमा मार्ग से लेकर सती अनसुइया, गुप्त गोदावरी, हनुमान धारा, कांच मंदिर, प्रमोद वन और जग निवास तक, हर स्थान पर भक्तों की लंबी कतारें देखी जा सकती हैं। दूर-दराज के क्षेत्रों से आए श्रद्धालु अपने गुरुओं का पूजन करने...

Chitrakoot News : गुरु पूर्णिमा चित्रकूट में बड़े धूमधाम से मनाई जा रही है। परिक्रमा मार्ग, सती अनसुइया, गुप्त गोदावरी, हनुमान धारा, कांच मंदिर, प्रमोद वन, जग निवास पर सहित सभी मठ मंदिरों में भक्तों की कतार लगी हुई है। दूर दराज से आए श्रद्धालु गुरु पूजन करके मंदाकिनी स्नान करके भगवान कामदगिरि की परिक्रमा कर रहे हैं। 

3 दिन चलेगा पूर्व दीक्षा का कार्यक्रम
कांच मंदिर प्रमोद वन में जगतगुरु रामभद्राचार्य महाराज के यहां गुजरात, महाराष्ट्र, राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश के श्रद्धालु आकर गुरु पूजन और गुरु दीक्षा ले रहे हैं। उनके यहां पूर्व दीक्षा का कार्यक्रम 3 दिन चलेगा। इसी क्रम में सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट रघुवीर मंदिर में गुरु पूजन के लिए गुजरात से लाखों की तादाद में भक्त पहुंचे हैं। जगह-जगह भंडारे का आयोजन हो रहा है। 

जग निवास पर श्रद्धालुओं का जन सैलाब  
परिक्रमा मार्ग के बगल में जग निवास पर भागवत रन नवलेश दीक्षित के जग निवास में श्रद्धालुओं का जन सैलाब उमड़ा है। मंदाकिनी नदी किनारे भारत मंदिर में दिव्या जीवनदास महाराज के यहां श्रद्धालु पहुंचकर पूर्व पूजन के बाद गुरु दीक्षा ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व का स्थान ब्रह्मा से भी ऊपर माना गया है यह अनादि काल से परंपरा चली आ रही है।

Also Read