महोबा में समाज कल्याण अधिकारी पर बड़ा एक्शन : शासन ने किया सस्पेंड, महिला ने लगाए यह आरोप

UPT | समाज कल्याण अधिकारी पर बड़ा एक्शन

Jul 31, 2024 13:52

उत्तर प्रदेश के महोबा जिले में योगी सरकार की बड़ी कार्रवाई देखने को मिली है। जिले में अनुसूचित जाति/जनजाति अत्याचार उन्मूलन योजना के तहत लापरवाही और सरकारी कार्यों में ढिलाई के आरोप में महोबा के जिला समाज कल्याण अधिकारी...

Short Highlights
  • समाज कल्याण अधिकारी को किया निलंबित
  • समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण ने दिए आदेश
  • महिला द्वारा लगाए आरोप मिले सही
Mahoba News : उत्तर प्रदेश के महोबा जिले में योगी सरकार की बड़ी कार्रवाई देखने को मिली है। जिले में अनुसूचित जाति/जनजाति अत्याचार उन्मूलन योजना के तहत लापरवाही और सरकारी कार्यों में ढिलाई के आरोप में महोबा के जिला समाज कल्याण अधिकारी अभय कुमार सिंह को मंगलवार को निलंबित कर दिया गया। यह कार्रवाई समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण के निर्देश पर की गई जांच के बाद शासन द्वारा की गई है।

एक साल से परेशान थी महिला
दरअसल, एक साल पहले महोबा में अनुसूचित जाति की एक महिला ने आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था। इस मामले में पीड़ित महिला को अनुसूचित जाति/जनजाति अत्याचार उन्मूलन योजना के तहत सहायता राशि प्राप्त करनी थी। महिला ने सहायता राशि के लिए लगातार एक साल से जिला समाज कल्याण अधिकारी से संपर्क किया, लेकिन उसकी शिकायतों पर कोई ध्यान नहीं दिया गया।



समाज कल्याण मंत्री ने दिए जांच के आदेश
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण ने अभय कुमार सिंह के खिलाफ जांच कराने के निर्देश दिए थे। जांच के दौरान उनके खिलाफ लगाए गए आरोप सही पाए गए, जिसके बाद मंत्री ने कठोर कार्रवाई का आदेश दिया। इसके परिणामस्वरूप, शासन ने जिला समाज कल्याण अधिकारी अभय कुमार सिंह को निलंबित कर दिया है।

राज्य मंत्री ने दी चेतावनी
समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने कहा कि सरकारी कर्मचारी और अधिकारी जो नागरिकों को योजनाओं का लाभ देने में ढिलाई बरतते हैं, उन्हें चेतावनी दी जाती है कि वे अपने कार्यों को सही ढंग से करें, अन्यथा उन्हें अपनी नौकरी गंवानी पड़ सकती है।

Also Read