गोंडा में सड़क हादसा : ससुराल जा रहे युवक की बाइक माइलस्टोन से टकराई, मौत

UPT | प्रतीकात्मक फोटो

Apr 28, 2024 00:58

बाइक से अपनी ससुराल जा रहे एक युवक की बाइक गोंडा में जानकीनगर पुलिस चौकी के पास एक माइलस्टोन से टकरा गई...

Gonda News : बाइक से अपनी ससुराल जा रहे एक युवक की बाइक गोंडा में जानकीनगर पुलिस चौकी के पास एक माइलस्टोन से टकरा गई। हादसे के बाद युवक पास बने एक गड्ढे़ में गिर गया। इस हादसे में युवक की मौत हो गई। शनिवार सुबह सड़क के किनारे गड्ढे में युवक का शव पड़ा मिला पास ही क्षतिग्रस्त बाइक भी पड़ी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मृतक युवक की शिनाख्त करने के बाद उसके परिजनों को घटना की जानकारी दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ससुराल जा रहा था मृतक युवक
जानकारी के अनुसार, गोंडा के उमरी बेगमगंज थाना क्षेत्र स्थित आमदही गांव निवासी विशाल कुमार की खरगूपुर थाना क्षेत्र के महाराजगंज गांव में ससुराल है। बताया गया है कि शुक्रवार रात वह बाइक पर सवार होकर अपनी ससुराल जा रहा था। इस दौरान जब वह गोंडा में जानकीनगर पुलिस चौकी के पास पहुंचा तो उसकी बाइक माइलस्टोन से जा टकरा गई। जिसके कारण विशाल कुमार की मौत हो गई है। 

पूरी रात सड़क के पास पड़ा रहा शव
शनिवार सुबह गोंडा- बलरामपुर मार्ग पर शव पड़ा मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी की। युवक की बाइक भी उसके शव के पास पड़ी हुई मिली। वहीं इस मामले में पुलिस का कहना है कि मृतक युवक आमदही गांव का रहने वाला है। वह अपनी महाराजगंज गांव में जा रहा था। रास्ते में तेज रफ्तार बाइक माइलस्टोन से टकरा गई थी जहां सड़क के किनारे पड़े-पड़े इसकी मौत हो गई। इस मामले में परिजनों ने अभी किसी तरह की  तहरीर नही दी है। मामले की जांच की जा रही है।

Also Read