बलरामपुर में बोले अखिलेश यादव : भाजपा चुनाव हार चुकी है, इस बार वह 140 सीटों के लिए भी तरस जाएंगे

UPT | बलरामपुर में बोले अखिलेश यादव

May 18, 2024 17:08

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने शनिवार को बलरामपुर के छोटा परेड ग्राउंड में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। सभा के दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा जानबूझकर भारत के संसाधनों को बेच रही है...

Balarampur News : सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने शनिवार को बलरामपुर के छोटा परेड ग्राउंड में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। सभा के दौरान उन्होंने श्रावस्ती सपा प्रत्याशी राम शिरोमणि वर्मा, गैंसड़ी विधानसभा क्षेत्र से उपचुनाव लड़ रहे सपा प्रत्याशी राकेश यादव के लिए लोगों से वोट मांगे। उन्होंने कहा कि भाजपा को आरक्षण न देना पड़े, इसलिए सब नौकरियां संविदा पर कर दी। ऐसा खेल खेला जा रहा है कि आरक्षण भी खत्म हो जाए, जब निजीकरण हो जाएगा तो हमें आरक्षण नहीं मिलेगा। भाजपा जानबूझकर भारत के संसाधनों को बेच रही है।

'भाजपा 400 नहीं बल्कि 143 सीटें ही जीतेगी'
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा, 'भाजपा हार नहीं रही है, भाजपा चुनाव हार चुकी है। उनकी भाषा और उनके भाषण से पूरे देश की जनता जान चुकी है कि उनका काउंटडाउन शुरू हो गया है। जितनी ऊंचाई पर जाना था वो जा चुके हैं, अब उन्होंने लुढ़कना शुरू कर दिया है। '400 पार' यानी 543 सीटों में से 400 के बाद जो सीटें होंगी वो ये लोग जीतेंगे। इस बार भाजपा वाले 140 सीटों के लिए भी तरस जाएंगे।'
खटाखट विदेश भाग जाएंगे भाजपा नेता
अखिलेश यादव ने कहा कि 90 प्रतिशत नौजवान बेरोजगार है, हर परीक्षा का पेपर लीक हो गया। आखिरी में जब पुलिस भर्ती हुई उसका भी पेपर सरकार ने जानबूझकर लीक करवा दिया। सरकार नौकरी नहीं देना चाहती है। शहंशाह इस बार जाने वाले हैं। देश की जनता शहंशाह को हटाने वाली है। भाजपा को घबराहट किस बात की है। किसानों की दुगनी आय के बारे में बताएं। जो लोग बोरी से चोरी कर रहे हैं और नैनो यूरिया जबरदस्ती खरीदवां रहे हैं। भाजपा ने जिस व्यक्ति को नैनो यूरिया बनाने का काम दिया था वह भी देश छोड़कर विदेश भाग गया है। इंडिया गठबंधन की सरकार बनते ही खटाखट भाजपा के सारे नेता और पूंजीपति विदेश भाग जाएंगे।

Also Read