Kanpur News : अखिलेश बोले-हम लोग मंंदिर जाएंगे तो उस परिसर को धोया जाएगा, जनता तुम्हे वोट डाल-डाल कर धोएगी

UPT | अखिलेश यादव।

May 07, 2024 20:35

सपा मुखिया अखिलेश मंगलवार को कानपुर पहुंचे। उन्होंने अकबरपुर सीट से सपा प्रत्याशी राजाराम पाल के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। कन्नौज में अखिलेश यादव ने गौरी महादेव मंदिर में पूजा अर्चन की थी। इसके बाद बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने मंदिर को धोया था। सपा मुखिया ने जोरदार पलटवार किया है।

Kanpur News : समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव मंगलवार को कानपुर पहुंचे। उन्होंने अकबरपुर लोकसभा प्रत्याशी राजाराम पाल के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। अखिलेश यादव ने बीजेपी पर जमकर हमला किया। उन्होंने कहा कि हम लोग मंदिर जाएंगे, तो उस परिसर को धोया जाएगा। याद रखे बीजेपी आज तुमने परिसर धोया है। जनता तुम्हे वोट डाल-डाल कर ऐसा धोएगी कि दोबारा नहीं लौटोगे।

मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि बीजेपी अब बेमानी पर उतर आई है। लेकिन करोड़ो मतदाता इनके खिलाफ है। यह कितनी भी बेमानी पर उतर आएं, लेकिन मतदाता इन्हें हटाकर ही दम लेंगे। यह हार से घबरा और बौखला गए हैं। जो हारने लगता है, वही इस तरह की हरकत करता है। कहते थे 400 पार बताइए जरा इनकी क्या हालत हो गई है। इनकी भाषा और व्यहार बदल गया है।

अमेरिका गरीब बच्चों को लेपटॉप रे रहा है
पीडीए इनको इस बार धोने जा रहा है। पीडीए एक सीट को छोड़कर यूपी की बाकी सभी सीटें जीत रहा है। आप ने सुना कि कम्प्यूटर की जानकार बीलगेट्स आए थे। प्रधानमंत्री से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने डिजिटल डिवाइड के बारे में कहा कि डिजिटल डिवाइड भारत में नहीं होने देंगे। मुझे याद है समाजवादी पार्टी ने लेपटॉप बांटा था। सपा के लेपटॉप आज भी चल रहे होंगे। अमेरिका जैसा देश गरीब बच्चों को लेपटॉप दे रहा है।

सपा देगी फ्री आटा-डाटा
डिजिटल डिवाइड खत्म हो गरीब को भी खानेपीने और राशन के साथ ही साथ एक गुणवत्ता का राशन, पौष्टिक आटा मिले। जितने भी संपन्न लोग हैं, वो पैक्ड आटा ले रहे हैं। गरीब को पौष्टिक और गुणवत्ता के साथ और उसके जीवन में जो बदलाव लाए, उसके लिए डाटा फ्री देंगे। बेरोजगारों के लिए आरक्षण के साथ नौकरी देंगे। आज तो किसी के मुंह से भी नहीं निकल रहा है 400 पार। आप लोगों होर्डिंग नहीं देखी बड़ी-बड़ी, जो कहते हैं डबल इंजन एक इंजन गायब है उससे। खटारा इंजन की तो फोटो भी नहीं लगाई।
 

Also Read