Auraiya News: आशा कार्यकर्ता का संदिग्ध हालत में फंदे से लटकते मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

UPT | सांकेतिक तश्वीर

Sep 03, 2024 11:14

औरैया में आशा कार्यकर्ता का संदिग्ध हालात में घर के अंदर फंदे से लटकते हुए शव मिला है। घटना के वक्त महिला घर में अकेले थे, बच्चे स्कूल गए थे और पति काम पर गया था।

Auraiya News: यूपी के औरैया से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। औरैया में संदिग्ध हालत में आशा कार्यकर्ता का शव घर पर फंदे से लटकते हुए मिला है। बच्चे जब स्कूल से घर लौटे तो घटना की जानकारी हुई। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम को भेजा है।

एक दिल थाना क्षेत्र स्थित परमधाम गांव निवासी विनीता देवी (40) आशा कार्यकर्ता हैं। सोमवार दोपहर वह घर पर अकेले थीं, बच्चे स्कूल गए थे, और पति काम से बाहर गया था बेटी जब स्कूल से लौटी तो मां का शव लटकता हुए देख चीख पड़ी। शोर सुनकर पड़ोसी भी मौके पर पहुंच गए। बेटी ने घटना की सूचना पिता और अपने रिश्तेदारों को दी।

सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ 
विनीता की बड़ी बेटी पूजा ने बताया कि मां घर पर अकेले थी। वह स्कूल गई थी, और पिता भी घर पर नहीं थे। जिसकी वजह से मां ने यह कदम उठा लिया। पति बाहर मजदूरी करता है, और विनीता गांव में आशा कार्यकर्ता है। पुलिस की जांच में किसी तरह का सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ।

पुलिस जांच में जुटी 
विनीता के इस कदम से बड़ी बेटी पूजा, बेटा देव, अनुराग और पति निरपत सिंह के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। थाना प्रभारी भीमसेन पोनीय के मुताबिक महिला ने फंदा लगाकर आत्महत्या की है। परिजन सुसाइड की वजह नहीं बता पा रहे हैं, शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।

Also Read